{"_id":"6550921eb2ea344b08009ea8","slug":"husband-dies-wife-seriously-injured-in-collision-with-truck-and-bike-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक
Sun, 12 Nov 2023 02:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 Nov 2023 02:21 PM IST
सार
पति और पत्नी नोएडा से बाइक पर अतरौली के मधुर गांव में आ रहे थे। गभाना के पाास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
मृतक पति नेम सिंह और घायल पत्नी सत्यवती
- फोटो : परिजन
विस्तार
अलीगढ़ में अतरौली तहसील के पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव मधूपुर निवासी दंपती को ट्रक ने रौंद दिया। इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
गांव मधूपुर निवासी नेम सिंह 35 वर्ष पुत्र रामस्वरूप नोएडा के बहरामपुर में सिलाई का कार्य करते थे। पत्नी सत्यवती व बच्चे भी उनके साथ ही नोएडा में रहते थे। दीपावली पर बेटी रोली व बेटा हिमांशु दो दिन पहले ही चाचा के साथ गांव आ गए थे। सत्यवती के साथ नेम सिंह 11 नवंबर की रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
गभाना के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक नेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार गंभीर घायल सत्यवती देवी को अलीगढ़ में जेएन मेडिकल कॉलेज भरती कराया गया। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पूर्व प्रधान रामप्रकाश बघेल सहित तमाम लोग अलीगढ़ पहुंच गए। नेम सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गांव में हादसे की सूचना से मातम छा गया। जिला पंचायत सदस्य डॉ पुष्पेंद्र लोधी सहित कई लोग गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।