फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband commits suicide by hanging after wife goes to her parents house

Aligarh News: पत्नी गई मायके, पति ने फंदा लगाकर दी जान, अन्य युवक भी फंदे पर लटका

Mon, 13 Nov 2023 07:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 07:41 PM IST
सार

दिवाली पर अलीगढ़ के ईशा नगर और बरौला जाफराबाद दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। एक युवक की पत्नी मायके चली गई थी, इसलिए उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी। दूसरे युवक ने कमरे में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन
Husband commits suicide by hanging after wife goes to her parents house
आत्महत्या। - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

अलीगढ़ के सासनीगेट क्षेत्र के ईशा नगर में दीपावली पर 12 नवंबर को युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि नशे का आदी होने के चलते युवक की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसी विवाद में उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली सूचना के अनुसार गीतेश गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते थे। गीतेश के शराब पीने और नशे में विवाद करने के चलते दो दिन पहले उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। इधर, उसके माता-पिता भी अलग रह रहे थे। इसी बात से वह परेशान था। 12 नवंबर सुबह गीतेश ने बहन से इस विषय पर बातचीत की। तभी वह अपना जीवन खत्म करने की बात कर रहा था। हालांकि वह नशे में था। इसलिए उसकी बहन ने उसकी इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन


बहन दीपावली की तैयारी में व्यस्त हो गई। इसी बीच गीतेश ने बिजली के तार से फंदा लगाकर घर में ही लटककर जान दे दी। शाम को बहन ने कॉल किया, मगर गीतेश ने फोन नहीं किया। इस पर बहन ने चाचा को बताया। तब उन्होंने जाकर देखा तो वह दंग रह गए। उसका शव लटका हुआ था। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाफराबाद में युवक ने की खुदकुशी
बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला जाफराबाद में युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि मजदूरी करने वाले सूरज की दो साल पहले शादी हुई थी। रविवार सुबह सभी लोग त्योहार की तैयारी कर रहे थे। मगर सूरज कमरे से बाहर नहीं आया। भाइयों ने दरवाजा खटखटाया, मगर कोई जवाब नहीं आया। कमरे में झांककर देखा तो उसका शव फंदे  लटका था। पुलिस के अनुसार शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। आत्महत्या का कारण साफ नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed