{"_id":"6114d6190975a1171930531a","slug":"husband-commits-suicide-after-killing-wife-in-hotel-dead-body-found-hanging-on-tree-in-mango-orchard","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: होटल में पत्नी की हत्या कर गायब पति ने की आत्महत्या, आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: होटल में पत्नी की हत्या कर गायब पति ने की आत्महत्या, आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला शव
Thu, 12 Aug 2021 01:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:34 PM IST
सार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने होटल में सात अगस्त को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। होटल के कमरे में महिला का शव मिला था। महिला बीती रात पति के साथ होटल में आकर ठहरी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रंजीत होटल में चार दिन पहले पत्नी की हत्या कर गायब हुए पति राकेश ने आत्महत्या की। आरोपी ने अपने गांव में आम के बाग में पेड़ पर फंदे से झूलकर जान दे दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बता दें कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने होटल में सात अगस्त को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। होटल के कमरे में महिला का शव मिला था। महिला बीती रात पति के साथ होटल में आकर ठहरी थी।
विज्ञापन
होटल में प्रवेश करते वक्त बताया गया कि शनिवार को कोर्ट में किसी मामले में तारीख है। मगर उस दिन कोर्ट बंद था। महिला की किसी धारदार वस्तु से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी पति होटल से गायब हो गया था। माना जा रहा था पति अपनी पत्नी की हत्या कर भाग गया। दोपहर तक कमरा न खुलने पर स्टाफ ने कमरा खोला।
विज्ञापन
महिला का शव देख होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर जांच में जुट गई। होटल को दी गई आईडी में पहचान अतरौली निवासी के रूप में दर्ज है।