{"_id":"5d83d5e28ebc3e016c13987e","slug":"husband-accused-of-making-unnatural-sex-by-making-videos-aligarh-news-ali214023819","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन कर वीडियो बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन कर वीडियो बनाने का आरोप
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जीटी रोड की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट भी करता है। अब वीडियो को फेसबुक पर वायरल न करने की एवज में मायके वालों से एक लाख रुपये दिलाने की मांग कर रहा है।
पीड़िता ने एसपी सिटी से मामले की शिकायत कर बताया कि उसका सात माह पहले एटा के रिजोर थाना क्षेत्र के एक युवक से सात माह पहले विवाह हुआ था। पति दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा।
मायके वालों ने पंचायत जोड़ ससुराल वालों से समझौता भी किया। मगर, पति का उत्पीड़न बंद न हुआ। इस मामले में बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज कराया तो पति ने समझौते की बात रख आगे से प्रताड़ित न करने का आश्वासन दिया, लेकिन मुकदमा खारिज कराने के बाद पति ने अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एक बार धोखे से वीडियो बना ली। अब उसे फेसबुक पर डालने की धमकी दे रहा है। डिलीट करने की एवज में एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। एसपी सिटी ने बन्नादेवी थाना पुलिस को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।