{"_id":"5af3635b4f1c1b3b0a8b9482","slug":"hurricane-hurts-two-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहर बन कर चली तेज आंधी, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहर बन कर चली तेज आंधी, दो की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 10 May 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
बुधवार शाम आई तेज आंध्ाी तूफान के साथ आई बारिश में होकर गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी बारिश और तूफान के अलर्ट के बीच बुधवार शाम को अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी, ओलों और बारिश ने कहर बरपाया। इगलास के गांव भरतपुर में एक मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। गांव सतलोनी में भी दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। गांव गोरई में तेज हवाओं के चलते पेट्रोल पंप की मशीन उखड़ गई तो टीन शेड 1000 मीटर दूर जा गिरा। वहीं एक बैंक के टावर पर बिजली गिरने से आग लग गई।
इधर खैर के गांव दीवा हमीदपुर में बिजली गिरने से एक भैंस मर गई। तेज हवाओं का कहर इस कदर रहा कि दर्जनों पेड़ उखड़ गए और पोस्टर बैनर भी उखड़कर दूर जा गिरे। कुछ स्थानों पर बिजली के तार टूट कर लटक गए। इस बीच मोबाइल और इंटरनेट का वायरलैस नेटवर्क भी प्रभावित रहा। टीवी का नेटवर्क भी चला गया। राहत व बचाव के लिए तहसील की टीमें देर रात तक जुटी हुई थी।
लगातार चार दिनों से आंधी, तूफान के चलते जनपद में अलर्ट घोषित था। राजस्व टीमों के साथ गांव गांव आपदा प्रबंधन यूनिटें सतर्क थी। लेकिन बुधवार सायं आई तेज आंधी, बारिश के चलते सभी तैयारियां धरी रह गई। सबसे ज्यादा नुकसान इगलास क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
तेज हवाओं और बारिश से इगलास क्षेत्र के गांव भरतपुर में मकान की दीवार गिरने से 28 वर्षीय महिला अनीता की मौत हो गई तो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इगलास के ही गांव सतलोनी में भी मकान की दीवार गिरने से 48 वर्षीय विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मथुरा के अस्पताल ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। इगलास तहसील के गोरई में पेट्रोल पंप की मशीन उखड़ कर गिर गई तो टीन शेड तकरीबन 500 मीटर दूर जा गिरा। एक बैंक के टावर पर बिजली गिरने से आग लग गई।
जबकि खैर के गांव दीवा हमीदपुर में नौहरे की दीवार गिरने से भैस की मौत हो गई। कई पेड़ जड़ से उखड़ गए तो बिजली के तार भी टूटकर लटक गए। हरदुआगंज एवं जलाली में भी तेज बारिश से सड़के जलमग्न हो गई। कुछ इलाकों में बिजली के तार टूटने के बाद उनको जोड़ने का काम देर शाम शुरू कर दिया गया। वहीं कुछ जगहों पर एहतियातन काटी गई। बिजली को भी मौसम सामान्य होने पर चालू कर दिया गया। अचानक मौसम बदल जाने से शाम को घर जाने वाले परेशान हुए तो बाजारों में भी दुकानदारी प्रभावित हुई। महिलाएं और बच्चे घूमने नहीं निकल पाए।
सड़कों पर बारिश के कारण कीचड़ हो गया। शहर के मेडिकल रोड, दोदपुर, मेरिस रोड, एटा चुंगी आदि कई स्थानों पर नालों से निकाल कर सड़क पर डाली गई सिल्ट बारिश के पानी के साथ बहने लगी जिससे सड़कों पर कीचड़ फैल गया। इससे वाहन सवारों को खासी दिक्कत हुई तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
जिले के सभी 57 बिजली आपूर्ति घरों से सप्लाई ठप की गई
अलीगढ़। आंधी तूफान शुरू होते ही जिले के सभी 57 बिजली आपूर्ति घरों से बिजली सप्लाई ठप कर दी गई ताकि कहीं कोई बड़ा नुकसान या हादसा न हो। जब तूफान थमा तो बिजली आपूर्ति धीरे धीरे सुचारु की गई। इस दौरान घंटाघर से निकलने वाली लाइन में यूके लिप्टस का पेड़ गिर गया। सारसौल, रावणटीला, सासनीगेट, गूलर रोड इलाके में भी कई जगह तार टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई।
क्रय केंद्रों पर बुरा हाल, हजारों क्विंटल गेहूं भीगा
अलीगढ़। बुधवार को आए आंधी पानी से जिले में बने 109 क्रय केंद्रों का हाल बेहाल हो गया। खरीद के इंतजार में खड़े किसानों का गेहूं भीग गया तो क्रय केंद्रों पर खुले में पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं भी भीग गया। तेज हवाओं से बोरियां ढ़कने के लिए लगाये गए तिरपाल उड़ गए। इससे गेहूं के खराब होने की आशंका बढ़ गई।
दीवार गिरने से मृत लोगों के पोस्टमार्टम के आदेश कर दिये गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और उसमें मौत का कारण प्राकृतिक आपदा स्पष्ट होने पर मृतकों को आपदा प्रबंधन मद से चार लाख रुपया मुआवजा दिलाया जाएगा। अभी नुकसान का आंकलन चल रहा है।
-चंद्रभूषण सिंह जिलाधिकारी अलीगढ़
पालर गांव में ढह गया मकान, बाल-बाल बचे बच्चे
हजियापुर। टप्पल क्षेत्र के गांव पालर में तेज आंधी और बारिश के बीच अंत्योदय कार्डधारक भूदेव पुत्र हरदयाल का मकान जमींदोज हो गया। गनीमत थी कि उसके बच्चे बाल बाल बचे। गिरे मकान के मलबे में भूदेव के पशु चुटहिल हो गए हैं। ग्राम प्रधान सुनील शर्मा ने प्रशासन से भूदेव की मदद की गुहार लगाई है।
मथुरा, मुरसान गोंडा व सासनी रोड रहे बाधित
बुधवार की शाम आई तेज आंधी, बारिश ने इगलास तहसील क्षेत्र में बड़ी तबाही मचाई। भरतपुर गांव में 26 वर्षीय महिला की मौत हुई, वहीं उसकी चचिया सास और बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। आंधी से गिरे पेड़ों की वजह से मथुरा, मुरसान, गोंडा और सासनी रोड करीब 2 घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा है। तहसील क्षेत्र में करीब 200 विद्युत खंभे टूटकर गिरे हैं, जबकि सभी विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति ठप हो गई है।
भरतपुर गांव निवासी अनीता पत्नी धर्मेंद्र पशुओं के लिए चारा डालने घेर पर गई थीं। इसी दौरान तेज आंधी आने पर घेर की दीवार गिर गई। इससे अनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास ही मौजूद उनकी चचिया सास बीना देवी पत्नी शिवकुमार और अनीता का बेटा लकी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आंधी में मथुरा रोड, मुरसान रोड, सासनी रोड, गोंडा रोड में पेड़ टूटकर गिरने से करीब 2 घंटे तक जाम रहा। इगलास, हस्तपुर, गोरई, तोछीगढ़, बेसवां, कनोरिया विद्युत उपकेंद्राें से आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। एसडीओ विद्युत अजीत सिंह के अनुसार क्षेत्र में करीब 200 विद्युत खंभे टूटने की जानकारी मिली है। गुरवार तक विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकने की उम्मीद जताई है। बारिश से मक्का और बाजरे की फसल को नुकसान पहुंचा है।
बहादुरपुर में पाली हाउस पूरी तरह तहस नहस हो गया। पाली हाउस में शिमला मिर्च, खीरे की फसल नष्ट हो गई। सड़क से पेड़ हटवाकर जाम खुलवाने में पुलिस और गांवों में नुकसान की जानकारी करने में लेखपाल लगे रहे।