फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hungry and thirsty Indian students are reaching Romania

भूखे-प्यासे भारतीय छात्र पहुंच रहे रोमानिया

Sun, 27 Feb 2022 12:46 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hungry and thirsty Indian students are reaching Romania
रोमानिया बॉर्डर से बस से उतर कर पैदल ही जाते भारतीय छात्र। - फोटो : Rupesh
रूस की सैन्य कार्रवाई से यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों की तीसरे दिन हालत और खराब हो गई। भूखे-प्यासे कुछ बच्चे पैदल रोमानिया पहुंच रहे हैं। खतरे वाले इलाकों में बने बंकरों में फंसे भारतीय छात्र अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हालांकि, रूस की सेना उनको बंकरों में जाने की सलाह दे रही है।
विज्ञापन



यूक्र्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं फाल्गुुनी धीरज के हवाले से इंडो-यूक्त्रस्ेन मेडिकल स्टूडेंट्स गार्जियन एसोसिएशन के संयोजक पंकज धीरज ने बताया कि इन विषम परिस्थितियों में यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र में बच्चे स्वयं द्वारा प्रबंध की गई बसों से रोमानिया के रास्ते में हैं। स्थानीय स्तर पर भी एजूकेशनल कोआर्डिनेटर विद्यार्थियों से संपर्क साधकर उनकी वापसी का इंजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद जिले के अभिभावक इस सबसे संतुष्ट नजर नहीं हैं। पंकज ने बताया कि यूक्रेन सीमा पर जाम लगा है। पता चला है कि रोमानिया में भारतीयों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो सुखद खबर है, लेकिन उड़ान की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। बच्चे किस फ्लाइट्स में कब आएंगे, यह वहीं जाने पर पता चल पाएगा। मोबाइल चार्ज करने, नेटवर्क व खाने-पीने की  समस्या से विद्यार्थी जूझ रहे है। बच्चों के पास रुपये भी खत्म होने को हैं। यूक्रेन की करेंसी अन्य देश में व्यर्थ बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अभिभावकों की पीएम मोदी से मांग है कि वह रोमानिया, पोलैंड, हंगरी आदि से भारतीय बच्चों को एयरलिफ्ट कराएं। वर्तमान में रोमानिया में करीब 250 बच्चे पहुंचने वाले हैं, जिनमें अलीगढ़ के छह बच्चे हैं। उधर, दिल्ली में इंडिया गेट के पास अभिभावकों ने यूक्रेन में फंसे बच्चों को बुलाए जाने की मांग भारत सरकार से की है। 




रोरावर थाने में एसएसआई के पद पर तैनात निजामउद्दीन के बेटे मोहम्मद साहिल भी यूक्रेन में फंसे हैं। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। साहिल ने बताया कि ठंड ज्यादा पड़ रही है। उन्होंने मदद की गुहार लगाई है। डॉ. विश्वमित्र आर्य ने बताया कि रितिक वार्ष्णेय यूक्रेन में फंसे हैं। दिन में उनसे व्हाट्सएप पर बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed