फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Huge crowd in roadways buses passengers climbed through the window

Aligarh News: रोडवेज बसों में भीड़ बेशुमार, खिड़की से चढ़े यात्री, कर्मचारी-अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Mon, 06 Mar 2023 03:17 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा
रिंकू शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 03:17 AM IST
सार

अलीगढ़ के गांधी पार्क बस स्टैंड और सैटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। यात्री घंटों तक बस का इंतजार करते रहे। जैसे ही बस स्टैंड के बाहर बस आती यात्रियों की भीड़ उस पर टूट पड़ती। कई यात्रियों ने बस के दरवाजे की जगह खतरा मोल लेते हुए खिड़कियों से घुसना ठीक समझा। 

विज्ञापन
Huge crowd in roadways buses passengers climbed through the window
खिड़की से बच्चे को बस में अंदर बिठाता पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर रोडवेज बसों से घर जाने वालों की भीड़ अब बस स्टैंड पर पहुंचने लगी है। रविवार को रोडवेज बस स्टैंडों पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। धक्का-मुक्की के बीच कुछ यात्रियों ने बसों के दरवाजे की जगह खिड़कियों से घुसकर सीट पक्की की। वहीं कुछ यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


अलीगढ़ के गांधी पार्क बस स्टैंड और सैटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। मसूदाबाद बस स्टैंड पर हालात सामान्य रहे। यात्री घंटों तक बस का इंतजार करते रहे। जैसे ही बस स्टैंड के बाहर बस आती यात्रियों की भीड़ उस पर टूट पड़ती। बस में जगह बनाने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कई यात्रियों ने बस के दरवाजे की जगह खतरा मोल लेते हुए खिड़कियों से घुसना ठीक समझा। 
विज्ञापन


बस स्टेंड पर भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी पार्क बस स्टैंड पर एटा, कासगंज, आगरा, बरेली, बदायूं रूट पर दिनभर बसों का अभाव रहा। इस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक थी। एटा कानपुर रूट की बसें भी काफी देर बाद मिल रहीं थीं। वहीं मसूदाबाद बस अड्डे पर मथुरा जाने वाले यात्रियों की संख्या कम थी। इसके अलावा मुरादाबाद, बिजनौर, अनूपशहर रूट पर यात्रियों की संख्या सामान्य थी। सैटेलाइट बस स्टैंड पर बल्लभगढ़, पलवल और नोएडा, दिल्ली से आने वाली बसों की किल्लत रही। यहां आने वाली बसें खचाखच भरी थीं। गांधी पार्क बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं का भी अभाव रहा। पीने के लिए पानी तक नहीं मिला। शौचालय भी गंदे पड़े थे।

होली पर अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
होली पर यात्रियों की परेशानी को देखते हए रोडवेज ने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद 12 मार्च तक किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को कोई छुट्टी नहीं मिलेगी।

अल्कोहल जांच के बाद ही मिलेगी ड्यूटी

वर्कशॉप से बस निकलने के दौरान अलीगढ़ रीजन के सातों डिपो में पहले चालक-परिचालक की अल्कोहल जांच होगी। उसके बाद ही उन्हें ड्यूटी पर लिया जाएगा। आरएम सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि कई बार चालक-परिचालकों के शराब पीकर गाड़ी चलाने की शिकायत मिलती है। सुरक्षा की दृष्टि से अल्कोहल जांच होने के बाद ही चालक-परिचालकों से ड्यूटी कराई जाएगी।

खिड़की से बस में बैठती महिला यात्री

छह मार्च से लखनऊ के लिए चलेंगी नई राजधानी एक्सप्रेस
शनिवार को अलीगढ़ मंडल को छह नई राजधानी बसों की सौगात मिली थी। जिसमें दो अलीगढ़ और दो-दो राजधानी बसें हाथरस व कासगंज को मिली थीं। रविवार को यह बसें अलीगढ़ पहुंची। आएम सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि यह बसें अभी वर्कशॉप में खड़ी हैं। सोमवार सुबह 10 बजे इन्हें हरी झंडी दिखाई जाएगी।   

यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूरे रीजन में 250 अतिरिक्त बसें दिल्ली कानपुर रूट पर लगाई गई है। अलीगढ़ और बुद्धबिहार डिपो की भी लगभग सवा दौ सौ बसें लगीं हुई हैं। किसी यात्री को कोई परेशानी है, तो वह रोडवेज कर्मचारी या अधिकारी से संपर्क कर सकता है। -सत्येंद्र वर्मा, आरएम रोडवेज
करीब दो घंटे से बस स्टैंड पर खड़े हैं। परिवार के साथ कासगंज जा रहे हैं, लेकिन अभी तक बस नहीं मिली। -किशनवीर सिंह, यात्री
सिकंदराराऊ जाने के लिए कोई बस ही नहीं है। काफी देर में एक बस आई भी। भीड़ इतनी थी कि चढ़ ही नहीं पाए। -लवेश कुमार, यात्री
बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। पानी पीने की व्यवस्था नहीं है। ऊपर से कासगंज की बस भी नहीं आई। -सुनील कुमार, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed