फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   HSRP is mandatory on vehicles numbered from zero to three

अलीगढ़ः शून्य से तीन नंबर वाले वाहनों पर अनिवार्य है एचएसआरपी

Mon, 13 Dec 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
HSRP is mandatory on vehicles numbered from zero to three
एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) और चार पहिया वाहनों पर कलर कोडेड स्टीकर लगाना अनिवार्य हो गया है। लेकिन लोग एचएसआरपी लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। 0 से 3 के अंतिम नंबर वाले वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य हो गई है। अंतिम 4 और 5 नंबर वाले वाहनों पर एक जनवरी एचएसआरपी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि 15 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में पंजीकृत सभी जिलों के निजी वाहनों एवं उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के व्यावसायिक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया था। निजी वाहनों पर अंतिम इकाई नंबर के अनुसार एचएसआरपी लगाने की तारीखें तय की गई हैं। जिन वाहनों के नंबर के अंत में 0 या 1 है, उन्हें 15 जुलाई 2021, अंतिम 2 या 3 नंबर वालों के लिए 15 अक्तूबर 2021 की तिथि आखिरी थी। निर्धारित तारीखों के बाद हाई सिक्योरिटी प्लेट न लगवाने वाले वाहनों का पांच हजार रुपये का चालान हो सकता है। जबकि 4 और 5 अंतिम नंबर वाले वाहनों पर एक जनवरी 2022, 6 और 7 अंतिम नंबर वाले वाहनों को 15 अप्रैल 2022 और 8 व 9 अंतिम नंबर वाले वाहनों को 15 जुलाई 2022 तक लगवाना होगा।
विज्ञापन

बिना एचएसआरपी अन्य राज्यों में वाहनों पर प्रवेश पर रोक
- बिना हाई सिक्योरिटी लगे पुराने वाहनों को एनसीआर, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में प्रवेश नहीं मिलेगा। अलीगढ़ जिले के आंकड़ों के मुताबिक 2019 से पहले खरीदे गए 12 लाख 65 हजार वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2019 से पहले के वाहनों की संख्या
दोपहिया वाहन 539354
चार पहिया 703442
व्यावसायिक वाहन 1203001
--
इन वाहनों पर लग चुकी है एचएसआरपी
दो पहिया वाहन 169000
चार पहिया वाहन 33000
व्यावसायिक वाहन 14000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed