{"_id":"66e2b1f1ac37c504890de538","slug":"how-to-catch-wolves-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में भेड़ियों का खौफ: अलीगढ़ में ऐसा होता है तो भेड़ियों के कैसे पकड़ेंगे, जब इंतजाम हैं नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में भेड़ियों का खौफ: अलीगढ़ में ऐसा होता है तो भेड़ियों के कैसे पकड़ेंगे, जब इंतजाम हैं नाकाफी
Thu, 12 Sep 2024 02:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:50 PM IST
सार
वन विभाग में वर्तमान में जिला वन अधिकारी का महत्वपूर्ण पद रिक्त है। यहां का कार्यभार कासगंज के जिला वन अधिकारी अतिरिक्त रूप से संभाल रहे हैं। इसी तरह से सब डिवीजनल अफसर का पद खाली है। वन दरोगा के दो पद, वन रक्षक के आठ और माली के दो पद खाली हैं। जिन पर महीनों बाद भी तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ वन विभाग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच में भेड़ियों का खौफ अब तक कम नहीं हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर अलीगढ़ में ऐसा होता है तो वन विभाग कितना तैयार है। यहां तैनात स्टाफ और उपलब्ध संसाधनों पर गौर करें तो ऐसे किसी जानवर के अचानक हमलावर होने पर उसकी रोकथाम के इंतजाम नाकाफी हैं।
विज्ञापन
वन विभाग में वर्तमान में जिला वन अधिकारी का महत्वपूर्ण पद रिक्त है। यहां का कार्यभार कासगंज के जिला वन अधिकारी अतिरिक्त रूप से संभाल रहे हैं। इसी तरह से सब डिवीजनल अफसर का पद खाली है। वन दरोगा के दो पद, वन रक्षक के आठ और माली के दो पद खाली हैं। जिन पर महीनों बाद भी तैनाती नहीं हुई है। यहां पर खूंखार जानवरों को काबू करने के संसाधन बहुत सीमित और पुराने हैं। जिससे बहराइच जैसी गंभीर स्थिति से निपटना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि अलीगढ़ में बीते कई वर्षों से किसी वन्य जीव के हमलावर होने की कोई घटना नहीं हुई है। वर्तमान में उपलब्ध संसाधन पर्याप्त हैं। मगरमच्छ जरूर मिले हैं, जिन्हें मौके से पकड़ कर काली नदी में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
जिला वन अधिकारी कासगंज के पास प्रभार
सब डिवीजनल अफसर पद रिक्त है
पद तैनाती स्वीकृत पद
रेंजर 04 04
डिप्टी रेंजर 04 04
वन दरोगा 10 12
वन रक्षक 12 20
माली 18 20
तेदुएं-भेड़िये को पकड़ने के बड़े पिंजड़े 03
छोटे वाले पिंजड़े 03
सांप पकड़ने वाली स्टिक 06
मगरमच्छ पकड़ने की स्टिक 04
मगरमच्छ पकड़ने के जाल 04