फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   How many mosques are there in the metropolis, how many have loudspeakers

अलीगढ़ : महानगर में कितनी मस्जिदें हैं, कितनों में लगे हैं लाउडस्पीकर

Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
How many mosques are there in the metropolis, how many have loudspeakers
महानगर में मस्जिद एवं मंदिर में लाउडस्पीकर का मामला गरमाता जा रहा है। अब शहर सीट से भाजपा विधायक मुक्ता राजा ने एडीएम सिटी को पत्र लिखकर पूछा है कि महानगर में कितनी मस्जिदें हैं और कितनों में लाउडस्पीकर लगे हैं।
विज्ञापन

चंद रोज पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सचिव बलदेव चौधरी सीटू ने शहर के 21 चौक-चौराहों पर हनुमान चालीसा बजाने के लिए लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति एडीएम सिटी से मांगी थी। अभी यह अनुमति दी नहीं गई है।
विज्ञापन

वहीं, सराय हकीम में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। अब शहर विधान सभा क्षेत्र की विधायक मुक्ता राजा ने एडीएम सिटी को पत्र लिखकर मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की जानकारी मांगी है। यह भी पूछा है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की ध्वनि की तीव्रता कितनी होनी चाहिए, क्या जिला प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर का भौतिक परीक्षण किया गया है या नहीं? यदि नहीं तो शीघ्र ही भौतिक परीक्षण कराकर आवाज को न्यायालय के निर्देशानुसार कराया जाए। विधायक ने पूछा है कि प्रात: पांच बजे से पूर्व मस्जिदों पर होने वाली अजान न्यायालय के निर्देशानुसार है या नहीं? अगर नहीं तो अब तक क्या कार्रवाई की गई है?
विज्ञापन
विज्ञापन

- 2018 में जितने भी धर्मस्थल हैं, उनकी जानकारी संकलित की गई थी। उसके बाद नए धर्मस्थल बने हैं, जिन पर वाद्य यंत्र भी लगे होंगे। इस संबंध में नए सिरे से जानकारी संकलित की जा रही है। विधायक का पत्र प्राप्त हो गया है। सभी तहसीलों से जानकारी कल तक संकलित करा ली जाएगी।
- राकेश कुमार पटेल, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed