फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   House collapsed in Bhujpura Islamnagar, four people injured

अलीगढ़ः भुजपुरा इस्लामनगर में मकान गिरा, चार लोग जख्मी

Sat, 24 Jul 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
House collapsed in Bhujpura Islamnagar, four people injured
मकान गिरने से घायल लोगों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के भुजपुरा इस्लामनगर की इब्राहिमपुर बस्ती में शुक्रवार देर रात मकान गिरने से एक युवती सहित चार लोग जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां जलभराव से लगातार यह दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले चार दिन में सात मकान गिरे हैं। जिससे लोगों में नगर निगम के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 37 के पार्षद अनीस सैफी, पार्षद हफीज अब्बासी, सलमान सलमानी आदि ने बताया कि शुक्रवार रात को इब्राहिमपुर में फहीमुद्दीन का मकान गिर गया। जिसमें फहीमुद्दीन के अलावा इनाया, शायरना, इमराना एवं एक अन्य युवक घायल हो गए। दुर्घटना के समय ये लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। सूचना के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घायलों से जानकारी ली और तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस इलाके में जलभराव के कारण चार दिन मे सात मकान गिर चुके हैं। जिससे लेागों में बेहद गुस्सा है। वहीं नौरंगाबाद में भारती स्वीट्स के पीछे जलभराव की शिकायत आने पर नगर निगम द्वारा पानी निकालने के लिए पंप भेजा गया है। कुछ अन्य जगहों से भी शिकायतें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed