{"_id":"66b0abf6f42bb17c0603bf68","slug":"hostel-will-be-built-in-aligarh-stadium-by-december-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Stadium: दिसंबर तक बन जाएगा स्टेडियम में हॉस्टल, 579.63 लाख से बन रहा 60 बेड का छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Stadium: दिसंबर तक बन जाएगा स्टेडियम में हॉस्टल, 579.63 लाख से बन रहा 60 बेड का छात्रावास
Mon, 05 Aug 2024 04:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:10 PM IST
सार
हॉस्टल के भूतल में वाहन पार्किंग, वार्डन का आवास होगा। पहली मंजिल पर आठ कमरे और भोजनालय होगा। दूसरी मंजिल पर 12 कमरे और मनोरंजन हॉल होगा। एक कमरे में तीन-तीन खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
स्टेडियम में तैयार हो रहा खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिसंबर तक खिलाड़ियों को छात्रावास (हॉस्टल) की सौगात मिल जाएगी। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अभी तक छात्रावास न होने से दूसरे जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को विद्यालयों आदि जगहों पर ठहराना पड़ता था।
विज्ञापन
स्टेडियम में 579.63 लाख रुपये से तीन मंजिला छात्रावास का निर्माण हो रहा है। छात्रावास 60 बेड का होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को निर्माण अगस्त 2025 तक पूरा कराना है। लेकिन जिस गति से काम चल रहा है, उसे देखकर लगता है कि दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
इस समय छात्रावास में प्लास्टर का काम चल रहा है। छात्रावास के भूतल में वाहन पार्किंग, वार्डन का आवास होगा। पहली मंजिल पर आठ कमरे और भोजनालय होगा। दूसरी मंजिल पर 12 कमरे और मनोरंजन हॉल होगा। एक कमरे में तीन-तीन खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन