फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hospitals with more than 50 beds will have to register again

अलीगढ़ : 50 बेड से अधिक के अस्पतालों को फिर से कराना होगा पंजीकरण

Thu, 24 Feb 2022 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Hospitals with more than 50 beds will have to register again
50 बेड से अधिक के अस्पतालों को अब नए सिरे से पंजीयन कराना होगा। पूर्व का पंजीकरण 31 मार्च 2022 को स्वत: समाप्त हो जाएगा। अस्पताल संचालकों को मार्च से पहले ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि द क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 में दिए गए निर्देशों के अनुसार 31 मार्च 2022 के उपरांत पंजीकरण स्वत: समाप्त हो जाएगा। महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की अध्यक्षता में गठित समिति में निर्णय लिया गया है कि फिलहाल 50 बेड से कम क्षमता वाले चिकित्सालयों का पंजीकरण वर्तमान में चल रही व्यवस्था के अनुसार जारी रहेगा।
विज्ञापन

50 या उससे अधिक बेड के चिकित्सालयों का पंजीकरण निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा। पंजीकरण के लिए अग्निशमन प्रमाणपत्र, पर्यावरण प्रमाणपत्र, बॉयोमेडिकल वेस्ट अनुबंध पत्र, चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की अंक तालिका, उपाधि प्रमाणपत्र, एमसीआई, एनएमसी, एसएमसी से पंजीकरण प्रमाणपत्र, मैप, मालिक, चिकित्सक, पैरामेडिकल का अनुबंध एवं अन्य प्रमाणपत्र देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण गठित
जनपद में जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण का गठन कर लिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे अध्यक्ष हाेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी संयोजक हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं आईएमए के अध्यक्ष प्राधिकरण के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed