{"_id":"6676a762adbb40c0570910b0","slug":"hooters-and-flashers-installed-on-aligarh-jd-health-vehicle-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के आदेश को ठेंगा: अलीगढ़ जेडी हेल्थ धड़ल्ले से गाड़ी पर लगाकर चल रहे हूटर-फ्लैशर, नहीं दे पाए जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के आदेश को ठेंगा: अलीगढ़ जेडी हेल्थ धड़ल्ले से गाड़ी पर लगाकर चल रहे हूटर-फ्लैशर, नहीं दे पाए जवाब
Sat, 22 Jun 2024 03:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:58 PM IST
सार
अलीगढ़ में इगलास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक अनुपम भाष्कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वीआईपी कल्चर समाप्त करने के स्पष्ट आदेशों का उल्लंघन करके सरकारी गाड़ी पर हूटर व फ्लैशर लगाकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
हूटर-फ्लैशर लगी अलीगढ़ एडी हेल्थ की सरकारी गाड़ी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के वीआईपी कल्चर समाप्त करने के आदेश को अलीगढ़ के जेडी हेल्थ ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। वह हूटर और फ्लैशर लगी सरकारी गाड़ी से निरीक्षण कर रहे हैं। जब जेडी हेल्थ से सीएम के हूटर-फ्लैशर हटाने के आदेश के बारे में पूछा गया तो वह निरूत्तर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में इगलास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक अनुपम भाष्कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वीआईपी कल्चर समाप्त करने के स्पष्ट आदेशों का उल्लंघन करके सरकारी गाड़ी पर हूटर व फ्लैशर लगाकर चल रहे हैं। जब संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक से मुख्यमंत्री के आदेश के बारे में पूछा गया तो वह यह भी नहीं बता सके कि आदेश कब जारी हुआ ?
विज्ञापन
संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक अनुपम भाष्कर ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करेंगे। कब करेंगे इस सवाल के जवाब में वह निरूत्तर दिखे। अलीगढ़ में पुलिस अधिकारी भी सीएम के आदेश का पालन कराने के लिए अभी तक अभियान भी नहीं चला पाए हैं।