फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Honor Killing: Girl Shot dead after love murder

झूठी आन के लिए बेटी के प्रेमी की हत्या के बाद बेटी को मारी गोली

Thu, 11 Jul 2019 04:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
Honor Killing: Girl Shot dead after love murder
गोली लगने से घायल निशा को पुलिस ने किया रैफर- अमर उजाला - फोटो : AGRA

प्रेमी की हत्या कर शव अलीगढ़ के भमोला इलाके में रेलवे लाइन पर फेंकने के बाद बेटी को भी गोली मार दी गई। मृत समझ बेटी को एटा के मलावन क्षेत्र के बहादुरपुर के पास झाड़ियों में फेंक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घायल युवती ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में ऑनर किलिंग का राज उजागर किया है। अलीगढ़ व एटा पुलिस आरोपी मां-बाप व मामा की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बारथर निवासी निशा (18) पुत्री अफरोज अपने परिजनों के साथ यहां सिविल लाइंस के जमालपुर हमदर्द नगर में रहती है। यहां युवती का जमालपुर हमदर्द नगर (ए) निवासी आमिर पुत्र अकील के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया था। इसकी जानकारी पर निशा के परिजनों ने 6 जुलाई की रात आमिर की हत्या कर शव को भमोला में रेलवे लाइन पर फेंक दिया था। प्रेमी की हत्या के बाद युवती अपने परिजनों के खिलाफ हो गई। इस पर परिजन अलीगढ़ से उसे बाइक पर बैठाकर एटा चलने की कह कर मलावन थाना क्षेत्र में ले आए। यहां युवती के गले में गोली मार दी। मृत समझकर मां-बाप और मामा ने उसे झाड़ियों में फेंक कर चले गए।
विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मलावन पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। निशा के बयानों के आधार पर मामले की रिपोर्ट बहादुरपुर निवासी पंकज तिवारी ने युवती के पिता अफरोज, मां नूरजहां एवं मामा इस्तियाक निवासी सरावल सिढ़पुरा कासगंज के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए मलावन पुलिस ने बारथर गांव में दबिश दी, लेकिन परिजन वहां नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस की देखरेख में घायल लड़की का इलाज अलीगढ़ में कराया जा रहा है। पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है।
- संजय कुमार, एएसपी, एटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed