फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Honey trap gang members arrested in Aligarh

हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश: महिला से मिलवाते, बलात्कार का भय दिखाकर मोटी रकम वसूलते, झूठा मुकदमा तक लिखवाते

Tue, 23 Sep 2025 06:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 06:13 PM IST
सार

अलीगढ़ के जवां में रहने वाले एक सरगना और तीन महिलाओं को पुलिस ने दबोच लिया है। यह गैंग हनी ट्रैप कर आदमियों से मोटी रकम वसूलते थे। रकम न देने पर धमकाते और झूठा मुकदमा तक लिखाते थे।

विज्ञापन
Honey trap gang members arrested in Aligarh
हनी ट्रैप गैंग का सरगना और तीन महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग के सरगना व तीन महिला सदस्यों को 23 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस गैंग ने थाना जवां क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक को हनी ट्रैप में फंसाकर डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए थे। 

विज्ञापन


एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक व सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि थाना जवां क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले एक निजी चिकित्सक ने इसकी शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई। इसमें रामअवतार निवासी ग्राम सुनाना थाना जवां का नाम प्रकाश में आया। यह गैंग पुरुषों को महिलाओं से मुलाकात या शादी कराने का लालच देकर पहले अपने जाल में फंसाते थे फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। अब तक कई लोगों को हनी ट्रैप कर मोटी रकम वसूल चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन


 एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने एफएम टावर नगला पटवारी, क्वार्सी से इस गैंग के सरगना रामअवतार व उसकी तीन महिला साथियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो आरोपी भाग गए। उनकी गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में बुलाकर बनाया शिकार

हनी ट्रैप गैंग के सरगना रामअवतार की निजी चिकित्सक से पहले जान-पहचान थी। 20 अगस्त को रामअवतार ने निजी चिकित्सक को एक होटल में पार्टी में बुलाया। वहां रामअवतार के अलावा टीपू निवासी गली नंबर दो रजानगर, क्वार्सी व चार औरतें पहले से मौजूद थीं।

पार्टी शुरू हुई तो उन्होंने निजी चिकित्सक को पकड़ लिया और बदतमीजी करने लगे। फिर जोर-जोर से चिल्लाने लगे और कहने लगे तुम औरतों से छेड़छाड कर रहे हो। तुम्हारे खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। बचना है तो पांच लाख रुपये दो, नहीं तो तुम्हारे खिलाफ महिला से बलात्कार की रिपोर्ट लिखा देंगे। पूछताछ में गुलशेर नाम के एक व्यक्ति से इसी प्रकार की वसूली करने की बात स्वीकारी की है। गैंग सरगना रामअवतार पर थाना लोधा, गांधीपार्क, टप्पल व क्वार्सी थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

ये हुए गिरफ्तार 

  1. रामअवतार निवासी ग्राम सुनाना थाना जवां अलीगढ़ (सरगना) 
  2. दुर्गेश निवासी पला कस्तली थाना जवां अलीगढ़   
  3. हेमलता निवासी ठाकुर वाली गली कस्बा व थाना जवां अलीगढ़   
  4. सुनीता निवासी कस्बा व थाना जवां अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed