{"_id":"60a5633f8ebc3e29be288f30","slug":"home-isolation-patients-suffer-due-to-power-supply-disruptions-city-office-news-ali263481691","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति बाधित होने से होम आइसोलेशन के मरीजों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति बाधित होने से होम आइसोलेशन के मरीजों को हुई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात से बारिश के चलते बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण होम आइसोलेशन में भर्ती मरीज काफी परेशान हुए। बिजली आपूर्ति के संबंध में जानकारी करने पहुंचे कांग्रेसी नेता इंजीनियर आगा यूनुस की बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हो गई।
कांग्रेस नेता ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हुए । जबकि हमारी दलील थी कि यह मरीजों की जिंदगी और मौत का सवाल है। आगा यूनुस ने बताया बहुत देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के चलते वह मरीज जो होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर निर्भर थे, उनको मशीन ऑपरेट करने में परेशानी होने लगी।
बिजली आपूर्ति बंद रहने का समय इतना अधिक था कि इनवर्टर भी जवाब दे गया। इसी के चलते उन्होंने स्वयं लाल डिग्गी स्थित विभाग के कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से संपर्क साधा। लेकिन उनका व्यवहार और रवैया बहुत ही गैर जिम्मेदाराना रहा। हालात को देखते हुए उन्होंने मरीजों के लिए दो स्थानों पर जनरेटर की व्यवस्था कि जिससे कि उनको कंसंट्रेटर के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति बनी रहे।