School Closed: डीएम का आया आदेश, पांच दिन सभी स्कूल रहेंगे बंद, सख्ताई से पालन के निर्देश
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Jan 2026 03:10 PM IST
सार
अलीगढ़ में में शीत लहर, सर्दी व घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों में अवकाश को लेकर डीएम का आदेश जारी हो गया है। अब स्कूल 12 जनवरी को खुलेंगे।
विज्ञापन
स्कूल में अवकाश
- फोटो : अमर उजाला
डीएम संजीव रंजन ने आदेश में कहा है कि जनपद में शीत लहर, सर्दी व घने कोहरे के दृष्टिगत कक्षा नर्सरी से आठ तक के सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के सभी स्कूल छात्र हित में 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। आदेश का पालन कड़ाई से कराया जाए। 11 जनवरी को रविवार है, अत: अब स्कूल 12 जनवरी को खुलेंगे।