{"_id":"62337e376e315374aa5f5686","slug":"holi-will-be-played-in-the-district-today-aligarh-news-ali2873275149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जिले में आज खेली जाएगी होली, जुमे की नमाज भी होगी, हाई अलर्ट पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जिले में आज खेली जाएगी होली, जुमे की नमाज भी होगी, हाई अलर्ट पर पुलिस
विज्ञापन
टीकाराम मंदिर में होलिका दहन के बाद होरा डालकर परिक्रमा लगाते लोग ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज शुक्रवार को जिले भर में होली खेली जाएगी। सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील शहर में दिन में धूल के दौरान जुमे की नमाज और रात में शब-ए-बरात को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस को हाईअलर्ट मोड़ पर रखा गया है। बृहस्पतिवार देर शाम एक बार फिर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अधिकारियों जरूरी निर्देश दिए जारी किए। होली को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी यातायात रूट डायवर्जन लागू रहेगा। शहर में सेक्टर स्कीम भी प्रभावी रहेगी। इसके अलावा बिजली, साफ-सफाई व पेयजल आपूर्ति और इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संबंधित विभाग अलर्ट मोड़ पर हैं।
डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों व मजिस्ट्रेटों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संभ्रांत लोगों की मदद से शहर व जिले में होली का त्योहार मनवाएं। किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले के प्रति किसी तरह की नरमी या पक्षपात करने की जरूरत नहीं है। जहां भी लग रहा है कि फलां व्यक्ति ने गड़बड़ी की है, उस पर तत्काल कानून के अनुसार कार्रवाई करें। इस दौरान थाना व चौकीवार क्यूआरटी तैयार करने, पूर्व के झगड़े वाले स्थानों पर हर हाल में फोकस रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नगर निगम स्तर से दूसरे दिन भी धूल व जुमे की नमाज को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा पुराने शहर के कुछ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में बैरियर लगवाए गए हैं। ताकि जिन लोगों को रंग या होली से परहेज है, उन इलाकों में हुरियारे न जा सकें।
ये सेक्टर बनाए गए हैं शहर में
होली व शब-ए-बरात पर शुक्रवार को भी शहर में आठ सेक्टरों के तहत सेक्टर स्कीम लागू है। इनकी एडीएम सिटी कार्यालय से पूरे शहर की मॉनिटरिंग होगी। एडीएम सिटी ने बताया कि शहर में थाना वार सेक्टर बनाए गए हैं। इन सभी सेक्टरों पर मजिस्ट्रेट व समकक्ष पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है। कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
-होली, जुमा और शब-ए-बरात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। आरएएफ व पीएसी द्वारा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
होलिका दहन स्थल--
-2770 स्थानों पर जिले भर में होली स्थल
-224 देहात क्षेत्र में होलिका दहन स्थल
-546 स्थानों पर शहर में जलेगी होली
-67 से अधिक अतिसंवेदनशील स्थल
-110 संवेदनशील होलिका स्थल भी
-690 सामान्य श्रेणी के होलिका स्थल
यह अतिरिक्त इंतजाम
-एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी पीएसी शहर में
-साठ से अधिक प्वाइंटों पर पुलिस पिकैट किया तैनात
-आधा दर्जन एसओ-पांच दर्जन दरोगा देहात से शहर में
-देहात और लाइन से काफी सिपाही भी शहर में दिए गए
-प्रत्येक थाने और प्रत्येक चौकी पर एक-एक क्यूआरटी
चौकन्नी रहेगी पुलिस
-सभी चौकियों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय
-सभी थाना प्रभारी-लैपर्ड अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय
-प्रत्येक होलिका स्थल पर फोर्स-होलिका दहन समिति
यातायात इंतजाम
-प्रत्येक थाने में तीन-चार प्रमुख मार्गों पर लगेंगे बैरियर
-शुक्रवार सुबह से प्रमुख मार्गों पर वाहन भी प्रतिबंधित
-दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी भी पूरी तरह से बंद
रूट डायवर्जन:-18 को रात तक
-दिल्ली बुलंदशहर की ओर से सारसौल चौराहे की ओर आने वाले सभी भारी वाहन शहर के अंदर प्रतिबंधित, बाईपास होकर गुजरेंगे।
-आगरा/मथुरा की ओर से सासनीगेट की ओर आने वाले सभी भारी वाहन शहर के अंदर प्रतिबंधित, बाईपास होकर गुजरेंगे।
-अतरौली की ओर से क्वार्सी चौराहे की ओर आने वाले सभी भारी वाहन शहर के अंदर प्रतिबंधित, बाईपास होकर गुजरेंगे।
-एटा/कानपुर की ओर से एटा चुंगी चौराहे की ओर आने वाले सभी भारी वाहन शहर के अंदर प्रतिबंधित, बाईपास होकर गुजरेंगे।
-18 मार्च को सुबह से शाम तक शहर में दो पहिया वाहनों पर आवागमन प्रतिबंधित, रोडवेज बसें धीमी गति से चलेंगी।
अधिकारियों ने दी होली की बधाई, शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील
होली के त्योहार की बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने जिले की जनता से अपील की कि वह शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मनाए। सौहार्द की मिशाल पेश करें।
होली का पर्व हर गिले शिकवे को भूल, सभी को गले लगाने का है। इस पर्व की सभी मंडलवासियों को हार्दिक बधाई। जनता से अपील है कि शांति और संयम, सौहार्द का परिचय देकर पर्व मनाएं।
- गौरव दयाल, मंडलायुक्त
मंडल के सभी लोगों व पुलिस कर्मियों को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार प्रेम, आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सभी पुुलिसकर्मी इस बात को चरितार्थ करें। जनता के मन में पुलिस के प्रति प्रेम, भाईचारे की भावना पैदा करें।
- दीपक कुमार, डीआईजी
होली के पर्व की जिले की जनता को ढेर सारी बधाई। सभी लोगों से अपील है कि इस त्योहार को आपसी भाई चारे के साथ मनाएं। त्योहार पर प्रेम जताने के साथ ही कोरोना से अपनों की परवाह भी करें।
- सेल्वा कुमारी जे, डीएम
जिलेवासियों को होली के पर्व की बहुत-बहुत बधाई। जनता से अपील है कि वह सौहार्द, प्रेम, भाईचारे के प्रतिक इस त्योहार को संयम और शांति के साथ मनाए। किसी तरह की गड़बड़ी पर पुलिस की मदद लें।