{"_id":"640a27f60611d5a6100a60a3","slug":"holi-playing-with-the-voters-election-announced-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वोटरों संग खेल रहे थे होली, इधर हो गई चुनाव की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वोटरों संग खेल रहे थे होली, इधर हो गई चुनाव की घोषणा
Fri, 10 Mar 2023 12:09 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:09 AM IST
सार
नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। शहर में सभासद मोहल्लों में जाकर लोगों से हाल-चाल जानते हुए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव को लेकर दावेदारों की बिसात बिछने लगी है। प्रदेश में अप्रैल में निकाय चुनाव होना प्रस्तावित हो गया है। इसको लेकर सभासद, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
सत्ताधारी पार्टी भाजपा से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की संख्या सबसे अधिक है। वे शादी समारोह के अलावा गमी आदि जैसे खास मौकों पर लोगों के घरों पर दस्तक देने लगे हैं। होली और शवे-ए-बरात का मौका मिला तो दावेदारों ने होली की मुबारकबाद देने को मतदाताओं के घर तक दस्तक देने में पीछे नहीं रहे। हालांकि वे वोटरों संग होली खेल रहे थे उधर, शासन स्तर से चुनाव की घोषणा हो गई है। इसको लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। शहर में सभासद मोहल्लों में जाकर लोगों से हाल-चाल जानते हुए तैयारी कर रहे हैं, तो नगर पंचायतों में चेयरमैन का चुनाव लड़ने वाले संभावित दावेदारों की निगाहें पहले शासन स्तर से नए सिरे से सर्वे के बाद घोषित होने वाले आरक्षण पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
दावेदार अभी से चुनाव को लेकर गुणाभाग करने में जुट गए हैं। कोई कह रहा है कि 2017 में सीट सामान्य थी तो इस बार ओबीसी या फिर आरक्षित हो सकती है। इन्हीं सब बिंदुओं के साथ चुनावी फिजा चलने लगी है।