{"_id":"5a983f524f1c1bd04b8b872f","slug":"holi-morning-worship-holika-combustion-in-the-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली ः सुबह पूजन, शाम को होलिका दहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली ः सुबह पूजन, शाम को होलिका दहन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
टीकाराम मंदिर में हुए होलिका दहन में बाल भूंजते लोग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में होली की गुरुवार को चारों तरफ गूंज रही। सुबह से होलिका दहन को लेकर तैयारियां शुरू हुईं और प्रमुख स्थानों पर रखी गई बड़ी होलियों पर पूजा-अर्चना के लिए लोगों की सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही।
शाम आठ बजे सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर पर राजू पंडित द्वारा होलिका दहन कराया गया। इसके अलावा शहर भर में अनगिनत स्थानों पर होलिका दहन किया गया।
महानगर हर जगह होलिका दहन स्थलों पर मेले जैसा माहौल था।
कई जगह होली पर चारों तरफ फूलों की सजावट की गई और होलिका मैया को विराजमान किया गया। होलिका स्थल पर पूजन करने के लिए सुबह से शाम तक महिलाओं की भीड़ लगी रही। होली स्थल पर साउंड पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग झूम रहे थे। महिलाओं ने रोली, चावल, गूलरी, गुलाल, आटा आदि से होली का पूजन किया।
होलिका का सूत के गुल्लों से सात परिक्रमा लगाकर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई। महिलाएं सज-धजकर अपने क्षेत्र की नजदीक वाली होली पर पूजन के लिए पहुंचीं। झूला, ठेला और खोमचे वालों ने भी चांदी काटी। शाम को 8 बजे निर्धारित समय पर होलिका दहन किया गया। इसके बाद जौ की बाल भूनकर एक दूसरे को होली की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। श्री गुुरु ज्योतिष शोध संस्थान के पंडित हृदय रंजन शर्मा के अनुसार होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 8:58 से शुरू है और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 7:39 से 9 बजे तक है।