{"_id":"65fe4dcddc1893878c0e494a","slug":"holi-milan-celebration-in-aligarh-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन समारोह: उड़ रहा गुलाल, मल रहे गाल, रंगभरे गीतों पर सब दे रहे ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन समारोह: उड़ रहा गुलाल, मल रहे गाल, रंगभरे गीतों पर सब दे रहे ताल
Sat, 23 Mar 2024 09:05 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2024 09:05 AM IST
सार
होली से पहले और बाद तक संगठन, संस्था, पार्टी आदि के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोग हवा में गुलाल उड़ा रहे हैं और गाल पर मल रहे हैं। होली के रंगभरे गीतों पर सब ताल देकर थिरक रहे हैं।
विज्ञापन
इनरब्हील क्लव ऑफ स्वर्णिम पहल द्वारा होली महोत्सव आयोजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ जिले भर में होली का उल्लास छाया हुआ है। विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में होली के गीतों पर लोग जमकर थिरक रहे हैं। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन के कलाकारों के साथ होली खेली
लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन ने गूलर रोड पर होली महोत्सव मनाया। शुभारंभ अतुल जैन, पवन खंडेलवाल, रमन गोयल व अतुल जैन ने किया। समयबद्धता पुरस्कार अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महामंत्री विक्रांत गर्ग व कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने दिए। सदस्यों ने वृंदावन के कलाकारों के साथ मयूर नृत्य किया। फूल और गुलाल की होली खेली।
विज्ञापन
श्री अक्रूर युवा संगठन ने होली मिलन महोत्सव आगरा रोड स्थित एक गार्डन में मनाया। ब्रज के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मातृशक्ति ने होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेलन आयो श्याम आदि पर नृत्य किया। लठामार होली भी खेली। शुभारंभ अध्यक्ष श्याम भैया व महामंत्री दीपेंद्र गुप्ता ने किया। कोषाध्यक्ष अंशुल कृष्ण, गोपाल, डॉ राजीव वार्ष्णेय, सीए अतुल आदि मौजूद रहे।
जेसीआई अलीगढ़ साइन ने मथुरा रोड स्थित पाम रॉयल होटल में होली मिलन महोत्सव मोहे रंग दे कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जेसी अल्पा गुप्ता, संयोजक संस्थापक अध्यक्ष जेसी शिखा अग्रवाल, जेसी आरती राठी ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने होली की शुभकामनाएं दीं। अलीगढ़ सराफा युवा कमेटी ने होली मिलन समारोह का रघुवीर पुरी के एक होटल में आयोजन किया। जिसके संयोजक दीपक माहेश्वरी व अमित सिंघल रहे। सदस्यों ने गुलाल व फूलों की होली खेली। इस मौके पर अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल, गौरव गर्ग, निखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
होली मिलन में झूमे कांग्रेसी
महानगर कांग्रेस कमेटी ने रामघाट रोड स्थित गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। राधा कृष्ण की झांकी संग फूलों की होली खेली। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, रूपेश पाठक, महानगर अध्यक्ष अनवर अकील, उपेंद्र दुबे, श्योराज जीवन, राजेश जीवन, जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।