{"_id":"5e62aeb18ebc3eebb2345579","slug":"holi-is-also-celebrated-in-dubai-nepal-and-other-foriegn-countries-aligarh-news-ali2285546106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में होली को स्थान निर्धारित, नेपाल में सड़क पर डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में होली को स्थान निर्धारित, नेपाल में सड़क पर डीजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में थाईलैंड के अलावा नेपाल और दुबई आदि के भी विदेशी छात्र पढ़ते हैं। विदेशी छात्रों ने बताया कि होली पर उनके देशों में भी त्योहार की धूम रहती है। उन्होंने होली को लेकर अपनी यादें साझा कीं।
एएमयू में कक्षा 12 में पढ़ने वाले दुबई के छात्र मो. हुजैफा बताते हैं कि दुबई में होली खेलने के लिए स्थानों को निर्धारित कर दिया जाता है। आपको होली निर्धारित जगह पर खेलनी होती है। अगर उसके अलावा अन्य कहीं पर आप होली खेलते हैं या गंदगी करते हैं तो वहां का प्रशासन आप पर फाइन करेगा। वहां का प्रशासन होली पर एक दो दिन की छुट्टी भी रखता है। घरों में खीर बनती है और सब मिलजुल कर होली खेलते हैं। अपने बचपन में वह ज्यादा होली खेलते थे। तब वह बार दुबई (दुबई शहर का एक हिस्सा) में रहा करते थे। उस समय वह रंग-बिरंगे गुब्बारों में पानी भर अपने दोस्तों के साथ खेला करते थे। पिछले 2 साल से मो. हुजैफा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं।
इसी तरह नेपाल के वीरगंज के रहने वाले अली राज हुसैन एएमयू में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। वह कहते हैं कि नेपाल में होली की विशेष धूम रहती है। जगह-जगह पर लोग डीजे लगाकर धूमधाम से नाच गाना करते हुए रंगों के साथ खेलते हैं। रंग-बिरंगी टोपियां, चश्मे, दाढ़ी मूंछ, रंग बिरंगी जैकेट पहनकर बच्चे सड़कों पर रंगों के साथ होली खेलते हैं। दुबई में रह रहे रूपेश पाठक कहते हैं कि वहां पर जब भारतीय समुदाय के साथ होली खेलते हैं तो लगता ही नहीं कि वह देश के बाहर हैं। निर्धारित स्थान और अपार्टमेंट में लोग सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर उत्सव मनाते हैं, जिसमें सभी भारतीय चाहे वह किसी भी समुदाय के हों, शामिल होते हैं।