{"_id":"622e41c33a41f124391bb861","slug":"holi-incentive-scheme-implemented-in-transport-corporation-aligarh-news-ali2870437154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : परिवहन निगम में लागू हुई होली प्रोत्साहन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : परिवहन निगम में लागू हुई होली प्रोत्साहन योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने होली प्रोत्साहन योजना शुरू की है। 13 मार्च से 22 मार्च तक यह योजना चालकों, परिचालकों और वर्कशॉप कार्मिकों के लिए जारी की गई है। दस दिन की उपस्थिति पर चार हजार रुपये और नौ दिनों की उपस्थिति पर 3150 रुपये मिलेंगे। जबकि निर्धारित किलोमीटर से अधिक बस चलाने पर प्रति किमी के हिसाब से अलग से भुगतान होगा।
परिवहन निगम ने होली के त्योहार के चलते प्रदेश के विभिन्न प्रतिबंधित रूटों को शिथिल कर दिया है। अब दिल्ली या अन्य बस अड्डों से 60 प्रतिशत यात्री होने पर बस सीधे उनके गंतव्य के लिए रवाना की जा सकेगी। लगातार दस दिन तक ड्यूटी देने वाले चालक-परिचालकों को तीन हजार किलोमीटर बस चलानी होगी। इस पर चार हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। नौ दिनों तक उपस्थित रहने वाले चालक-परिचालकों को 2700 किमी बस चलानी पड़ेगी। इस पर 3150 रुपये मिलेंगे। अतिरिक्त किलोमीटर पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। वर्कशॉप में कार्मिकों को दस दिन के 1200 रुपये और नौ दिनों के 1000 रुपये दिए जाएंगे।
क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने बताया कि होली पर अधिक यात्री होने पर अलग से बसें संचालित कराईं जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर यात्रियों को बस उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। होली प्रोत्साहन योजना से कर्मचारियों के साथ साथ परिवहन निगम की भी कमाई होगी।