फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hitting a brick in the head, youth died

अलीगढ़ः नशे में हुआ विवाद, सिर में ईंट मारकर की हत्या

Sat, 07 Aug 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hitting a brick in the head, youth died
महानगर के रोरावर क्षेत्र के मामूद नगर में शुक्रवार देर रात नशे में हुए विवाद में मारपीट के दौरान युवक को सिर में ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद परिवार ने हंगामा किया तो हमलावर नशे में ईंट पत्थर फेंकते हुए भाग गए। बताया जा रहा है कि लड़की लाने के विवाद में युवक की हत्या की गई।
विज्ञापन

घटनाक्रम करीब रात 11 बजे का है। मामूद नगर का 23 वर्षीय बिलाल कबाड़ काटने का काम करता था। परिवार की ओर से बताया गया है कि उसके घर के पीछे खाली प्लाट में बैठे कुछ युवक नशा कर रहे थे। बिलाल भी वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यहां पर लड़की लाने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के बाद दोनों पक्ष गली में आ गए। मारपीट के बीच एक युवक ने बिलाल के सिर में ईंट मार दी, जिससे बिलाल बेसुध होकर गिर गया। शोरशराबे पर बिलाल के परिवार के लोग भी आ गए। उन्होंने हंगामा और विरोध किया तो हमलावर ईंट पत्थर फेंकते हुए भाग गए। खबर पर रोरावर के साथ देहली गेट पुलिस भी पहुंच गई। इधर, इस हत्या में एक पेशेवर अपराधी के भाई का नाम भी चर्चाओं में है। उसे लेकर पुलिस सही कारण जानने में जुटी है। इंस्पेक्टर रोरावर सुनील श्रीवास्तव के अनुसार अभी सही बात स्पष्ट नहीं हुई है। जांच की जा रही है। परिवार नशे में झगड़े की बात कह रहा है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed