फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   History sheeter Kalua was shot in the leg in the encounter

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर कलुआ को पैर में लगी गोली

Thu, 13 Oct 2022 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
History sheeter Kalua was shot in the leg in the encounter
सादाबाद ः मुठभेड़ में घायल बदमाश को देखने अस्पताल पहुंचे एसपी देवेश कुमार पांडे। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को गांव सलेमपुर में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने मंगलवार की रात एक और हिस्ट्रीशीटर बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। बुधवार को एसपी ने अस्पताल में जाकर उसके हालाता का जायजा लिया और पूछताछ की।
सलेमपुर के खेत में बीते दिनों गोवंश का अवशेष मिला था। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ रुचि गुप्ता के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पुलिस अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नौशाद उर्फ कलुआ वांछित चल रहा था। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि वह बाइक से जलेसर की तरफ से सहपऊ होते हुए सादाबाद जा रहा है। सहपऊ थाना प्रभारी योगेश कुमार टीम के साथ उसके पीछे लग गए।
विज्ञापन

जलेसर रोड पर संत कार्ष्णी पब्लिक स्कूल के निकट एसओजी और सादाबाद पुलिस को देख उसने बाइक खेतों की ओर दौड़ा दिया। पुलिस को आते देख उसने फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में एक गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर तमंचा, चार कारतूस व तीन खोखा के अलावा एक गड़ासा, दो छुरी आदि बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नौशाद अलीगढ़ के थाना लोधा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इसके विरुद्ध अलीगढ़ एवं हाथरस में गोवध निवारण अधिनियम, पुलिस मुठभेड,़ गैंगस्टर चोरी एवं आर्म्स एक्ट के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। नौशाद 2 जून 2021 को चंदपा कोतवाली क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में भी गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed