फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hindu students demonstrated for reservation in AMU

AMU: आरक्षण के लिए हिंदू छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक, धक्का-मुक्की कर एएमयू सर्किल पर पहुंचे

Wed, 27 Nov 2024 04:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2024 04:18 AM IST
सार

डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, जिले के विभिन्न गांवों से छात्र और युवा तस्वीर महल स्थित राजा महेंद्र प्रताप पार्क में एकत्र हुए। यहां से करीब 500 छात्रों ने जुलूस के रूप में यूनिवर्सिटी सर्किल की तरफ कूच शुरू किया तो पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन ये पुलिस को पीछे हटा पैदल मार्च करते आगे बढ़ते गए।

विज्ञापन
Hindu students demonstrated for reservation in AMU
संवैधानिक आरक्षण लागू कराने को लेकर प्रदर्शन करते हुए एएमयू सर्किल जाते छात्र नेता - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में आरक्षण का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। एससी-एसटी व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को आरक्षण देने की मांग करते हुए 26 नवंबर को हिंदू छात्रों ने एएमयू सर्किल के लिए कूच किया। इस दौरान पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन ये धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ गए। पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। एएमयू सर्किल पर पहुंचकर इन्होंने दो घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

एएमयू आरक्षण संघर्ष मोर्चा द्वारा संवैधानिक आरक्षण लागू कराने को लेकर प्रदर्शन करते हुए एएमयू सर्किल जाते छात्र नेता अमित गोस्वामी, सीटू चौधरी, जय यादव, अर्जुन सिंह भोलू, राम अवतार शर्मा व अन्य छात्र
विज्ञापन

26 नवंबर सुबह एएमयू आरक्षण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, जिले के विभिन्न गांवों से छात्र और युवा तस्वीर महल स्थित राजा महेंद्र प्रताप पार्क में एकत्र हुए। यहां से करीब 500 छात्रों ने जुलूस के रूप में यूनिवर्सिटी सर्किल की तरफ कूच शुरू किया तो पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन ये पुलिस को पीछे हटा पैदल मार्च करते आगे बढ़ते गए। रास्ते में भी पुलिस ने इनका ज्ञापन लेकर इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन यह सर्किल पर पहुंचकर प्रदर्शन करने पर अड़े रहे। ये लोग हिंदू आरक्षण लेकर रहेंगे, लेकर रहेंगे, हिंदू आरक्षण का उदय होगा.. जैसे नारे लगा रहे थे। सर्किल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस प्रदर्शन पर एएमयू प्रशासन भी नजर बनाए रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू पर लगी पुलिस
करीब दो घंटे तक प्रदर्शन चला। छात्र नेता अमित गोस्वामी, बल्देव चौधरी सीटू ने कहा कि अब देश का विभाजन नहीं होने देंगे। हर परिस्थिति में आरक्षण लेकर रहेंगे। छात्र नेता अर्जुन सिंह भोलू, जय यादव ने कहा कि एएमयू में 1906 से जारी मुस्लिम लीग का एजेंडा नहीं चलने दिया जाएगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान भी एएमयू में लागू नहीं है।

दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद छात्रों ने एसीएम संजय मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण निपटने के बाद जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता संजू बजाज कोरी, हर्षद हिंदू, रामअवतार शर्मा, नानक राजपूत, अनुज ठाकुर, सागर मौर्य, दिनेश अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदू छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

एएमयू के छात्र आकिब खुर्शीद ने कहा कि सर्किल पर हिंदू छात्रों ने यूनिवर्सिटी को लेकर जो बातें की हैं उन पर मुकदमा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यूनिवर्सिटी को मिनी इंडिया कहा था, लेकिन हिंदू छात्रों ने यूनिवर्सिटी के लिए अमर्यादित भाषा को इस्तेमाल किया है। कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने अल्पसंख्यक दर्जे पर फैसला सुनाया है। 


आरक्षण मुहिम को अखिल भारत हिंदू महासभा ने दिया समर्थन
अखिल भारत हिंदू महासभा ने यूनिवर्सिटी में आरक्षण की मांग की मुहिम का समर्थन किया है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय व हिंदू महासभा की राष्ट्रीय शिक्षा महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती पुरी ने आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय राजा महेंद्र प्रताप की जमीन पर बना हुआ है। यह केंद्र के बजट से संचालित है। एससी-एसटी व ओबीसी विद्यार्थियों को आरक्षण मिलना चाहिए। संविधान दिवस पर एक विश्वविद्यालय में संविधान की अवहेलना होना निश्चित रूप से बहुत ही शर्मनाक है।
एएमयू आरक्षण संघर्ष मोर्चा द्वारा संवैधानिक आरक्षण लागू कराने को लेकर एएमयू सर्किल पहुचें छात्रों को रोकते पुलिस कर्मी
अनुदान रोकने के लिए शिक्षामंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
एएमयू हिंदू छात्र आरक्षण मोर्चा की ओर से मंगलवार को डीएस कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कौशल दिवाकर व जितेंद्र बघेल ने कहा कि हिंदू छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिलकर यूनिवर्सिटी को मिलने वाले अनुदान को रोकने का अनुरोध करेगा। उन्होंने कहा कि एएमयू में एससी-एसटी और ओबीसी विद्यार्थियों का आरक्षण न मिलना दुर्भाग्य की बात है। मोर्चा के सौरभ चौधरी, पंकज दिवाकर, दीपक शर्मा आजाद, लोकेश नागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed