फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hindu Sammelan at four places in Aligarh City

Hindu Sammelan: आज अलीगढ़ में चार स्थानों पर होंगे विराट हिंदू सम्मेलन, हरिद्वार समेत कई तीर्थ स्थलों से आएंगे

Sun, 18 Jan 2026 10:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 10:45 AM IST
सार

15 जनवरी से विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। आज मथुरा रोड पर सिंघापुर स्थित केशव सेवा धाम में सुबह 11 बजे से सम्मेलन प्रारंभ होगा। लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित सौभाग्य मंडप, सरस्वती विद्या मंदिर गोंडा मार्ग व धनीपुर मंडी के निकट सनराइज फार्म हाउस में हिंदू सम्मेलन होंगे।

विज्ञापन
Hindu Sammelan at four places in Aligarh City
क्वार्सी बाईपास पर श्री पिपलेश्वर बालाजी मंदिर पर लगा हिंदू सम्मेलन का बैनर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

संघ शताब्दी वर्ष पर 18 जनवरी को अलीगढ़ महानगर में चार स्थानों पर विराट हिंदू सम्मेलन होंगे। सम्मेलन में हरिद्वार समेत कई तीर्थ स्थलों से संत आ रहे हैं। साथ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। संघ के पदाधिकारी देर शाम तक तैयारियों में जुटे हुए थे।

विज्ञापन


विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने बताया कि हरिगढ़ विभाग में 15 जनवरी से विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। मथुरा रोड पर सिंघापुर स्थित केशव सेवा धाम में सुबह 11 बजे से सम्मेलन प्रारंभ होगा। इसमें संत जितेंद्रानंद सरस्वती, आरएसएस के पश्चिमी यूपी के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार मुख्य रूप से रहेंगे। लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित सौभाग्य मंडप में संत पूर्णानंदपुरी महाराज, आरएसएस के बृज प्रांत के सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख रामशंकर होंगे।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर गोंडा मार्ग में संत हितैषी बाबा और आरएसएस के अखिल भारतीय पर्यावरण के सह संयोजक राकेश जैन रहेंगे। धनीपुर मंडी के निकट सनराइज फार्म हाउस में संत कौशलनाथ और आरएसएस के अखिल भारतीय गोसेवा के सह संयोजक नवल किशोर मुख्य वक्ता रहेंगे। इसके लिए विद्यार्थी प्रचारक अवनीश बजरंगी ने कार्यकर्ताओं के साथ महानगर में प्रचार प्रसार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed