{"_id":"66bedff3c0113d28bd0cdf1b","slug":"hindu-mahasabha-demands-from-pm-modi-to-create-a-separate-hindu-bangladesh-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: हिंदू महासभा ने पीएम मोदी से की मांग, सेना भेज कर बनवाएं अलग हिंदू बांग्लादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: हिंदू महासभा ने पीएम मोदी से की मांग, सेना भेज कर बनवाएं अलग हिंदू बांग्लादेश
Fri, 16 Aug 2024 10:43 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:43 AM IST
सार
बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर रोष व्यक्त करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग रखी है कि पीएम नरेंद्र मोदी सेना भेज कर वहां अलग हिंदू बांग्लादेश बनवाएं।
विज्ञापन
हिंदू महासभा कार्यालय पर विभाजन विभीषिका की स्मृति में काला दिवस मनाते पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया। बांग्लादेश के हालात को देखते हुए महासभा उपाध्यक्ष ने पीएम मोदी से सेना भेज कर अलग हिंदू बांग्लादेश बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन
महासभा उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि बांग्लादेश के हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहां सेना भेज कर बांग्लादेश को विभाजित कर अलग हिंदू बांग्लादेश बनाने की पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया। विभाजन के समय बलिदान देने वाले 40 लाख हिंदुओं को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
जिला संयोजक बबली उपाध्याय ने कहा कि उस समय के नेताओं की गलती की वजह से आज हमें यह त्रासदी झेलनी पड़ रही है। भारत और पाकिस्तान का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। इस आधार पर जनसंख्या का स्थानांतरण होना चाहिए था, लेकिन उस समय के नेताओं की गलती से भारत धर्मशाला बन गया। पाकिस्तान और बांग्लादेश इस्लामी राष्ट्र बन गए। इस मौके पर सचिन शर्मा, उमाकांत शर्मा, सोनू वशिष्ठ, शुभम अग्रवाल, नकुल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में निकाला मार्च
हिंदू रक्षा दल हरिगढ़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी को रिहा करने और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में स्टेडियम से सेंटर प्वाइंट अटल चौक तक पद यात्रा निकाली गई। इसके बाद एसीएम प्रथम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। महानगर अध्यक्ष मोहित लोधी ने कहा कि दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशियों को खदेड़ने में ही गाजियाबाद प्रशासन ने उन पर मुकदमा दर्ज किया था। अब उनको रिहा किया जाए। इस दौरान संजय आर्य, भूपेंद्र राजपूत, यतेंद्र सिंह, गिरेंद्र सिंह, दिनेश लोधी, पवन राजपूत, नरेंद्र सिंह आदि थे।