फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hijab controversy: BJYM took out march

हिजाब विवाद : भाजयुमो ने निकाला मार्च, नारेबाजी की

Sat, 19 Feb 2022 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hijab controversy: BJYM took out march
हिजाब के विरोध में मार्च निकालते भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
हिजाब को लेकर विवाद अब अलीगढ़ में भी गर्माने लगा है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अटल चौक (सेंटर प्वाइंट) पर स्थित टीकाराम मंदिर से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने बुर्का, टोपी, हिजाब बंद करो के नारे भी लगाए। एसबीआई तिराहे पर पुलिस द्वारा रोकने पर नोकझोंक भी हुई। यहां एसीएम ने ज्ञापन लेकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

दोपहर में सेंटर प्वाइंट पर भाजयुमो कार्यकर्ता व पदाधिकारी इकट्ठा हो गए। इसके बाद यहां पर वक्ताओं ने कहा कि यह देश किसी की जागीर नहीं है, जो किसी समुदाय विशेष के धार्मिक आधार पर संचालित होगा। यह देश संविधान के आधार पर ही चलेगा। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालते हुए जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान एसपी सिटी कुलदीप गुणावत, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय पुलिस बल के साथ तैनात रहे। एसबीआई तिराहे पर पुलिस ने भाजयुमो के काफिले को रोक लिया। इस पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद एसीएम ने ज्ञापन लिया। एसीएम ने आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण को अमल में लाकर सख्त रुख के साथ शैक्षणिक संस्थानों में ड्रेस कोड लागू कराया जाएगा। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, महामंत्री धीरज चौधरी, सुमित सिब्बो, जिला उपाध्यक्ष राजीव रज्जी, सौरभ चौधरी, अर्जुन सोलंकी, प्रमेंद्रपाल गुड्डू, जिला मंत्री विक्की चौधरी, नानक राजपूत, विक्रम शर्मा, लाजपत राय वार्ष्णेय, आकाश गुप्ता, रोहित वार्ष्णेय, धर्मेंद्र लोधी, राहुल लोधी, कुलदीप बघेल, अजय राज सिंह, सौरभ चौधरी, अमन ठाकुर, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एएमयू में सुरक्षा कर्मी रहे चौकन्ने
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के मार्च की खबर पर एएमयू के सुरक्षा कर्मी चौकन्ने हो गए। शुक्रवार को अटल चौक (सेंटर प्वाइंट) पर स्थित टीकाराम मंदिर के पास भाजयुमो कार्यकर्ता व पदाधिकारी इकट्ठा हो गए। वह हिजाब, बुर्का के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एएमयू की तरफ बढ़ रहे थे। इसकी खबर लगते ही एएमयू इंतजामिया चौकन्ना हो गया। बाब-ए-सैयद पर सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को एसबीआई तिराहे पर रोक लिया। उनसे ज्ञापन भी ले लिया। इसकी जानकारी पर सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed