फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Highly opposed MP on the Modi Government

मोदी सरकार पर जमकर बरसे विपक्षी सांसद

Sun, 29 Apr 2018 02:42 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 29 Apr 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
Highly opposed MP on the Modi Government
मंचासीन बदायूं सांसद, मधेपुरा सांसद, बिहार राज्यसभा सांसद, एमएलसी असीम यादव व छात्र संघ पदाधिकारी। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
एएमयू छात्रसंघ की ओर से शनिवार को कैनेडी हॉल में एमपी सिम्पोजिमय का आयोजन किया गया। सिम्पोजियम का विषय था ‘भारत में हाशिये पर डाल देना : राज्यों में प्रतिभाग, सहिष्णुता व वैधता’। इस सिम्पोजियम में करीब एक दर्जन सांसदों को आमंत्रित किया गया था पर तीन सांसद ही इसमें शामिल हुए। तीनों सांसदों ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। शिरकत करने आए सांसद पप्पू यादव, धर्मेंद्र यादव व प्रो. मनोज झा का छात्रसंघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी, उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान राथर, सचिव मोहम्मद फहद ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

ये सांसद नहीं आएः एमपी सिम्पोजियम में सांसद अभिजीत मुखर्जी, दीपेंद्र हुड्डा, मीसा भारती, प्रताप सिंह बाजवा, तारिक अनवर, मोहम्मद सलीम, संजय सिंह, गौरव गोगई भी बुलाए गए थे। निमंत्रण कार्ड पर इनके नाम भी छपे पर इन्होंने शिरकत नहीं की। 
विज्ञापन

...जब निकली गाली
 मधेपुरा सांसद पप्पू यादव के पूरे भाषण के दौरान तीन बार गाली भी निकली। इस पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंजता रहा पर पप्पू अपनी रौ में बोलते ही रहे।

आज लाल किला, तो कल बेच देंगे संसद को : धर्मेंद्र
उत्तर प्रदेश के बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लाल किला को डालमिया ग्रुप के गोद लेने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यही हाल रहा तो आने वाले कल में संसद को भी बेच दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा पाप अगर कोई है, तो वह धोखा है, जो भाजपाइयों ने लोगों से किया है। 90 फीसदी लोगों को चार साल में विकास की किरण तक नहीं छू सकी है। भाजपाई देश का संविधान बदलना चाहते हैं। गोरखपुर व फूलपुर के उप चुनाव में मिली सफलता से भाजपाइयों की जड़ें हिल गई हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. बीआर आंबेडकर को हिंदू धर्म छोड़ने के लिए जिन्होंने मजबूर किया है, उन्हीं के वंशज आज संविधान को खत्म करने पर आमादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवादी से ज्यादा नेता खतरनाक :पप्पू

गांधीजी के हे राम वाला हिंदू हूं : मनोज
राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य प्रो. मनोज झा ने कहा कि वो गांधीजी के ‘हे राम’ वाले हिंदू हैं, न कि ‘जय श्रीराम’ वाले । उन्होंने कहा कि मुल्क बदल गया है। संविधान खतरे में है। लाल किले को मोदी सरकार ने 25 करोड़ रुपये में डालमिया ग्रुप को बेच दिया। अब ताजमहल बिकने के कगार पर है। इस बार 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से नहीं, बल्कि डालमिया फोर्ट से देश को संबोधित करेंगे। मोदी जी का सीना 56 इंच में छह इंच कम हो गया है। उन्होंने कहा कि नेहरू-सुभाष चंद्र बोस की दोस्ती को यह लोग क्या समझेंगे। सुभाष चंद्र बोस की पत्नी को भारतीय चाय पत्ती पसंद थी, इसलिए हर महीने अपने खर्चें से पंडित नेहरू उन्हें यहां से चाय पत्ती भिजवाते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed