{"_id":"6291075d1be3bd27a815b83d","slug":"high-voltage-drama-between-the-couple-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दंपत्ती के बीच जमकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला का आरोप- पति पक्ष के लोग बना रहे समझौते का दवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दंपत्ती के बीच जमकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला का आरोप- पति पक्ष के लोग बना रहे समझौते का दवाब
Fri, 27 May 2022 10:46 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 27 May 2022 10:46 PM IST
सार
महिला ने आरोप लगाया कि गांव से वह अपने पिता के साथ आ रही थी। रास्ते में पति पक्ष के दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने घेर लिया। सात लाख रुपये में मुकदमे में समझौते का दवाब बनाने लगे।
विज्ञापन
दंपत्ती के बीच हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ पुलिस लाइन में शुक्रवार की दोपहर को खैर थाना क्षेत्र के एक गांव के दंपत्ती के बीच जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। दोनों के बीच चल रहे विवाद का मामला महिला थाने में चल रहा है। परिवार परामर्श केंद्र में आज (शुक्रवार) दोनों की काउंसलिंग की तारीख थी। दोनों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि गांव से वह अपने पिता के साथ आ रही थी। रास्ते में पति पक्ष के दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने घेर लिया। सात लाख रुपये में मुकदमे में समझौते का दवाब बनाने लगे। विरोध करने पर मासूम बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
इधर, युवक भी अपने पिता के साथ आया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक का पिता बहू व उसके पिता के हाथ जोड़ते हुए विवाद न करने और उन्हें जाने देने की गुजारिश कर रहा है। करीब आधा घंटे तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इसको लोगों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन