फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   High tension line wires on school roof

हादसे का इंतजार: स्कूल की छत पर झूल रहे तार, तारों के आपस में टकराने से उठती है चिंगारी

Fri, 07 Feb 2025 12:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 12:40 PM IST
सार

स्कूल से होकर बिजली की लाइन गुजर रही है और तार झूल रहे हैं। हवा चलने के दाैरान तारों के आपस में टकराने पर चिंगारी उठती है, जिससे यहां कभी भी हादसे की संभावना बनी रहती है।

विज्ञापन
High tension line wires on school roof
केलानगर बेगपुर में प्राथमिक बालक पाठशाला संख्या 60 में स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाई टेंसन लाइन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र के केलानगर इलाके में स्थित बालक पाठशाला संख्या 60 से होकर गुजर रहे व झूलते बिजली के तार हादसों को दावत दे रहे हैं। स्कूल समय में यहां हर समय हादसे के होने का खतरा बना रहता है। मैदान में बच्चे खेलते हैं, उसी के ऊपर लाइन जा रही है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या बनी हुई है। 

विज्ञापन


विद्यालय में 145 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। स्कूल से होकर बिजली की लाइन गुजर रही है और तार झूल रहे हैं। हवा चलने के दाैरान तारों के आपस में टकराने पर चिंगारी उठती है, जिससे यहां कभी भी हादसे की संभावना बनी रहती है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका गरिमा सिंह ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया गया है और अधिकारियों के व्हाट्सएप में शिकायत भी की है, लेकिन इसका अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। इस संबंध में बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन


स्कूल में बिजली ट्रांसफार्मर.. बीएसए तलब
बेसिक शिक्षा विभाग के शहर में स्थित ख्वाजा चौक पर विद्यालय के मुख्यद्वार पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर के मामले में सीडीओ प्रखर कुमार ने बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह को तलब किया है। शहर के ख्वाजा चौक के पास बालक पाठशाला संख्या-38 परिसर में कन्या पाठशाला-10, बालक पाठशाला-18 और बालक पाठशाला-25 संचालित हैं। चारों विद्यालयों में करीब 250 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। मुख्यद्वार पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए 19 महीने पहले पत्र लिखा गया था, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं हटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed