{"_id":"5df5fe408ebc3e879c01003c","slug":"high-protest-for-and-against-cab-in-aligarh-amu-students-opposed-by-hindu-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में गर्माया माहौल, सड़कों पर उतरे हिंदूवादी नेता, बोले- आतंकवादी अड्डा बन गया है एएमयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में गर्माया माहौल, सड़कों पर उतरे हिंदूवादी नेता, बोले- आतंकवादी अड्डा बन गया है एएमयू
Sun, 15 Dec 2019 03:04 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 15 Dec 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे हिंदूवादी नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए एएमयू के छात्रों द्वारा जो नारेबाजी की गई वह मामला अब तूल पकड़ चुका है। एमयू के विरोध में अब रविवार को सैकड़ों युवाओं के साथ हिंदूवादी नेताओं का हुजूम सड़क पर उतर गया। उन्होंने "हम देके रहेंगे आजादी, हम देने आए आजादी" जैसे नारों के साथ विरोध करते हुए एएमयू छात्रों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन
इस दौरान अखंड भारत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र बिल का विरोध करते हुए अपना आपा खो बैठे हैं नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ एएमयू के छात्रों ने मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया है। छात्रों ने सरकार और देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सरासर गलत है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदूवादी नेता आशू पंडित ने बताया कि देश के अमन-चैन को बिगाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एएमयू के छात्रों की गतिविधियों से ऐसा लगता है जैसे कोई आतंकवादी संगठन का हाथ इनके उपर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि एएमयू एक आतंकवादी अड्डा बन चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मिनी पाकिस्तान बनने जा रहा है, जिसपर सर्जिकल इस्ट्राइक होना बहुत जरूरी है। वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पंकज पंडित ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय केंद्र सरकार के टुकड़ों पर पलने वाली यूनिवर्सिटी है और आज केंद्र सरकार के फैसले का विरोध कर रही है। जबकि उन्हें देश हित के लिए केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करना चाहिए। हमारी सरकार से मांग है कि ऐसे लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।