फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hepatitis treatment only in JN Medical College

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: हेपेटाइटिस का इलाज सिर्फ जेएन मेडिकल कॉलेज में

Wed, 28 Jul 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis treatment only in JN Medical College
दीपक शर्मा
विज्ञापन

खान-पान और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में शामिल हेपेटाइटिस से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। लेकिन जिले के सरकारी अस्पताल में हेपेटाइटिस का इलाज उपलब्ध नहीं है, इसके चलते लोगों को जेएन मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़ती है।
ऐसे में यह प्रश्न विचारणीय है कि देश की स्वतंत्रता के 70 वर्ष से भी अधिक बीत जाने के बाद भी सरकारी अस्पताल में इस बीमारी से संबंधित विभाग और उपचार उपलब्ध नहीं है, जब कि अलीगढ़ का मलखान सिंह जिला अस्पताल सबसे पुराने चिकित्सा संस्थानों में हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि उनके यहां डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन में हेपेटाइटिस ए, बी, सी और डी का उपचार किया जाता है। हेपेटाइटिस ए से ग्रस्त मरीजों की संख्या सबसे अधिक होती है। एक महीने में औसतन 50 मरीज हेपेटाइटिस बी और सी के आते हैं। प्रोफेसर सिद्दीकी कहते हैं कि हेपेटाइटिस ए दूषित पानी के माध्यम से लीवर में फैलने वाला संक्रमण है। जबकि हेपेटाइटिस बी और सी ब्लड से पैदा होने वाला संक्रमण है।
विज्ञापन

दूषित पेयजल की आपूर्ति है बड़ी समस्या
शहर की पाइप लाइनों से एक बड़ी आबादी को दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। पिछले दिनों जीवनगढ़ में दूषित पेयजल की आपूर्ति के चलते एक बच्चे की मौत हो गई थी। ऐसे में व्यवस्था को भी यह बात सुनिश्चित करनी होगी कि वह शहर के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करें, जिससे वह हेपेटाइटिस जैसे गंभीर रोगों से दूर रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे फैलता है हेपेटाइटिस
जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि दूषित खाने, पानी, खून, असुरक्षित सेक्स, दूसरों के उपयोग की गई सुई द्वारा यह वायरस फैलता है। इसके अलावा यह मां से उसके नवजात बच्चे में भी पहुंच जाता है। हेपेटाइटिस बी और सी क्रॉनिक होते हैं।

क्रॉनिक हेपेटाइटिस के लक्षण
हर समय थकावट महसूस करना। जोड़ों में दर्द होना, बुखार होना, भूख का कम लगना, पेट में दर्द रहना। इसके अलावा आंखों में पीलापन है या पेशाब का रंग पीला आ रहा है तो जल्द से जल्द चिकित्सक के पास पहुंचना चाहिए। 100 में से एक मरीज के साथ लीवर के फेल होने की समस्या आ जाती है।
ऐसे करें बचाव
- खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं
- फल और सब्जी को धोकर खाएं।
- साफ सफाई का ख्याल रखें।
- टीका लगवाकर इस बीमारी से बच सकते हैं।
हेपेटाइटिस बी की खोजकर्ता थे डॉ. ब्लूमबर्ग
हेपेटाइटिस बी की खोज करने वाले डॉ. ब्लूमबर्ग का जन्मदिन 28 जुलाई को होता है। उन्हीं की स्मृति में इस दिन विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed