फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Destruction due to heavy rain and storm

तेज आंधी-बारिश से तबाही: ग्रामीण अंचल में भारी नुकसान, पेड़-खंभे गिरे, टिनशेड उड़ीं, शादी का टेंट गिरा

Thu, 22 May 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 01:56 AM IST
सार

रात आई तेज आंधी और बारिश ने अलीगढ़ के ग्रामीण अंचल में भारी नुकसान किया है। बिजली के खंभे व पेड़ टूट गए हैं। शादी समारोह का पंडाल तेज आंधी में उखड़ गया। आंधी में विद्युत सप्लाई ठप हो गई है।

विज्ञापन
Destruction due to heavy rain and storm
अकराबाद के करहला रोड पर आंधी से गिरा पड़ा बिजली का पोल - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्रामीण अंचल में 21 मई की रात आई तेज आंधी-बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। दर्जनों बिजली के खंभे, पेड़ गिर गए। यूनिपोल उखड़ कर गिर पड़ा। कई स्थानों पर रास्ता बाधित हुआ है। टिनशेड, सड़कों के सहारे रखे खोखे आंधी में उड़ गए। तहसील प्रशासन की टीमें क्षति का आकलन करने में लगी हैं।

विज्ञापन


इगलास क्षेत्र में तेज आंधी से जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं। कस्बा के मुख्य चौराहे पर यूनिपोल गिर गया, हालांकि कोई अनहोनी नहीं हुई। यातायात बाधित हो गया है, जिससे सुचारू करने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। गांव हस्तपुर सेे गांव सहारा के बीच कई खंभे और बिजली की लाइन उखड़ कर गिरने से रास्ता अवरुद्ध होने के साथ बिजली ठप हो गई है। तहसीलदार का कहना है कि अभी तक कोई सूचना नहीं है। बिजली विभाग के एसडीओ का कहना है आंधी में विद्युत सप्लाई ठप हो गई है। कई स्थानों पर आंधी से पोल गिरने की सूचनाएं मिल रही हैं। देर रात्रि तक सूचनाएं अपडेट होंगी। कल पूरी रिपोर्ट तैयार करके विद्युत सप्लाई को व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन


गभाना सहित एक दर्जन गांवों की बिजली ठप
गभाना क्षेत्र में बिजली के खंभे व पेड़ टूट गए हैं। जिससे कस्बा समेत दर्जनों गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। गांव मोरहैना, गभाना, समेत कई स्थानों पर दर्जनभर से अधिक बिजली के खंभे टूट गए। वीरपुरा बिजलीघर से जुड़े करनपुर गांव में भी बिजली के खंभे टूट गए। जेई गजराज सिंह ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद टूटे खंभे सही कराकर आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतरौली, खैर, गोंडा में पेड़-खंभे गिरे

गोंडा क्षेत्र में आंधी-बारिश से करीब 20 बिजली के खंभे टूटने की सूचना है। गांव बसौली से कैमथल, मुरवार से रफायतपुर लाइन पर और मानगढ़ी गांव में खंभे टूटे हैं। बिजली ठप है। अतरौली और खैर क्षेत्र में भी कमोबेश यही स्थिति है। सड़क के सहारे रखे खोखे भी तेज आंधी में गिर गए।

मडराक में टिनशेड उड़ीं, खंभे गिरे
मडराक में तेज आंधी से अभी तक पांच खंभे गिरने की सूचना है। इसमें मनोहरपुर कायस्थ, बढ़ोली फत्तेखां में दो-दो और घासीपुर में एक खंभा गिरा है। कस्बा के राठी चौक में एक घर की छत पर लगी आधा दर्जन टिनशेड उड़ गईं।

शादी समारोह का टेंट गिरा
जलाली क्षेत्र केे गांव खिटकारी में सुरेशपाल की बेटी के शादी समारोह का पंडाल तेज आंधी में उखड़ गया। गांव में सिकंदरपुर माछुआ के उपेंद्र की बरात आई थी। आंधी से दावत का खाना भी खराब हो गया। कई स्थानों पर पेड़ गिरे हैं। बिजली को काट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed