फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   heat wave will last for four days

Aligarh Weather: चार दिन पड़ेगी लू की मार, फिर होगी हल्की बूंदाबांदी

Tue, 11 Jun 2024 09:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Jun 2024 09:57 AM IST
सार

14 जून तक लोगों को गर्मी खासा परेशान करेगी। अलीगढ़ में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अलीगढ़ समेत प्रदेश में गर्मी व तेज लू से परेशानी बढ़ेगी। अगले तीन-चार दिन तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

विज्ञापन
heat wave will last for four days
मैरिस रोड पर तेज धूप में छाता लगाकर जाती युवती - फोटो : संवाद

विस्तार

बढ़ते तापमान के साथ ही प्रचंड गर्मी का दौर लगातार जारी है। एक-दो दिन मौसम ने सामान्य रहने के बाद फिर से करवट बदल ली है। एक बार फिर से लू के तेज थपेड़ों ने दस्तक दे दी है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानी डॉ. अशरफ अली ने बताया कि 14 जून तक लोगों को गर्मी खासा परेशान करेगी। अलीगढ़ में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अलीगढ़ समेत प्रदेश में गर्मी व तेज लू लोगों को परेशान करेगी। उन्होंने बताया कि 10 जून को अधिकतम तापमान 44. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27 रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उन्होंने बताया कि अगले तीन-चार दिन तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 
विज्ञापन


11 जून को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, हवा न चलने से गर्मी और उमस बनी रही। एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने जनपद वासियों से गर्मी और लू से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। बहुत जरूरी हो तभी घरों से वैकल्पिक उपाय अपनाते हुए ही बाहर निकलें। पांच दिन बाद हल्की बूंदाबांदी होगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed