{"_id":"5ae22b534f1c1b23338b5427","slug":"heat-stroke-to-three-people-with-severe-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से तीन लोगाें को हीट स्ट्रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से तीन लोगाें को हीट स्ट्रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट पर तेज धूप के कारण चेहरे को ढककर जाती युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल में ही 40 के पार पहुंचे पारे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मलखान सिंह जिला अस्पताल में तीन लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर पहुंचे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हीट का शिकार होने वालों में एक बस यात्री भी था।
गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बुधवार के मुकाबले 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गई और यह 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
गुरुवार को धूप के तेवर सुबह से ही तल्ख थे।
सुबह के बाद ही गर्म लपटें चलनी शुरू हो गईं। दोपहर बाद मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एटा जा रहे पुष्पेंद्र कुमार निवासी निधौली रोड को लाया गया। इनको हीट स्ट्रोक की समस्या थी। प्राथमिक उपचार के बाद इनको छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा नौरंगाबाद निवासी राजेंद्र सागर और नगला मसानी की सविता देवी को भी गर्मी की समस्या के चलते अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
इनको भी उपचार के बाद घर पर आराम करने की सलाह दी गई। जिला अस्पताल के डॉ. यशपाल रावल कहते हैं कि भीषण गर्मी में बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है। बेहद साधारण से उपाय करके गर्मी के प्रहार से बचा जा सकता है।
बीट द हीट इस तरह
घर से बहार निकलने से पहले पानी पीएं, पानी की बोतल साथ रखें
तरल पदार्थों का सेवन करें, गरिष्ठ और तले हुए खाने से दूरी रखें
दोपहर के समय जब तापमान सबसे अधिक होता है तो जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें
नीबू, संतरा, खरबूज, तरबूज, ककड़ी, प्याज आदि का अधिक से अधिक सेवन करें
संभव हो तो छतरी, टोपी या अंगोछे का इस्तेमाल सर ढकने के लिए करें