फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Heat broke the record of 32 years in February temperature increase further

Aligarh News: गर्मी ने फरवरी में 32 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, अभी और बढ़ेगा तापमान

Thu, 23 Feb 2023 08:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 08:29 PM IST
सार

फरवरी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। इससे पहले फरवरी 1991 में तापमान करीब इतना ही पहुंचा था।

विज्ञापन
Heat broke the record of 32 years in February temperature increase further
गर्मी प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में गर्मी ने इस बार फरवरी में 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के आने में हो रही देरी के कारण हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इस बार गर्मी पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

विज्ञापन


फरवरी में ही गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विज्ञानी डॉ.राम पलट सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। इससे पहले फरवरी 1991 में तापमान करीब इतना ही पहुंचा था। उन्होंने बताया कि फरवरी में पिछले 22 दिनों में केवल दो दिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, जबकि शेष 20 दिन तापमान सामान्य से अधिक रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ यदि समय से आ जाता तो बारिश हो जाती और पारा कम हो जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। फरवरी के शेष दिनों में भी तापमान में वृद्धि होगी। पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी या 27-28 फरवरी को आना संभावित है। यदि पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित होता है और बारिश होती है तो गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलने लगे पंखे, कूलर-एसी 
बढ़ती गर्मी से लोगों ने घरों में कूलर,पंखे की साफ-सफाई कर उन्हें चालू कर लिया। कहीं-कहीं दफ्तरों में एसी भी चालू हो गए हैं।  

मौसमी बीमारियों का बढ़ रहा प्रकोप
मौसम के बदलाव के साथ ही मौसमी बीमारियां सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि से बड़ी संख्या में मरीज सरकारी एवं निजी अस्पताल में उपचार को पहुंच रहे हैं। चिकित्सक बदल रहे मौसम को लेकर एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed