फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hearing on AMU Vice Chancellor panel on July 11

Aligarh Muslim University: कुलपति पैनल पर सुनवाई 11 जुलाई को, अलीग बिरादरी की निगाहें अदालत पर

Sat, 18 May 2024 02:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 May 2024 02:24 AM IST
सार

एएमयू कुलपति पैनल प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी होने के आरोप में जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली के सैयद अफजल मुर्तजा रिजवी और एएमयू के प्रो. मुजाहिद बेग ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कुलपति पैनल में प्रो. एमयू रब्बानी, प्रो. फैजान मुस्तफा और प्रो. नईमा खातून थीं।

विज्ञापन
Hearing on AMU Vice Chancellor panel on July 11
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित इससे संबंधित संस्थानों तथा मलप्पुरम, मुर्शिदाबाद और किशनगंज केंद्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति पैनल प्रक्रिया के मामले में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में 11 जुलाई को सुनवाई होगी। एक बार फिर एएमयू समेत दुनियाभर में फैली अलीग बिरादरी की निगाहें अदालत पर टिक गई हैं। पिछली तारीख पर एक जज ने पैनल में शामिल एक उम्मीदवार को जानने की सूरत में खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया था। 

विज्ञापन


10 मई 2024 को न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत में प्रतिवादी के अधिवक्ता ने प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का वक्त देने की गुजारिश की है। साथ ही याचिकाकर्ता को एक सप्ताह में री-ज्वाइंडर शपथ पत्र दाखिल करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


अक्तूबर 2023 में कार्यकारी परिषद की बैठक में कुलपति पैनल प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी होने के आरोप में जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली के सैयद अफजल मुर्तजा रिजवी और एएमयू के प्रो. मुजाहिद बेग ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कुलपति पैनल में प्रो. एमयू रब्बानी, प्रो. फैजान मुस्तफा और प्रो. नईमा खातून थीं। हालांकि शिक्षा मंत्रालय प्रो. नईमा खातून को कुलपति नियुक्त कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed