फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   health of the students sitting on hunger strike in AMU deteriorated

AMU: शुल्क वृद्धि विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ी, इंतजामिया ने नहीं लिया हालचाल

Sun, 17 Aug 2025 10:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 10:54 PM IST
सार

एएमयू में 2 अगस्त से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन अब भूख हड़ताल में बदल गया है। यूनिवर्सिटी के बाब-ए-सैयद पर छात्र सैयद कैफ हसन और मोहम्मद रैय्यान चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

विज्ञापन
health of the students sitting on hunger strike in AMU deteriorated
भूख हड़ताल पर एएमयू छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में शुल्क वृद्धि के विरोध व छात्रसंघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे दोनों छात्रों की तबीयत बिगड़ रही है। लगातार उनका रक्तचाप और मधुमेह का स्तर नीचे गिर रहा है लेकिन अभी तक इंतजामिया ने वार्ता करना तो दूर उनका हालचाल तक नहीं लिया है।   

विज्ञापन


एएमयू में 2 अगस्त से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन अब भूख हड़ताल में बदल गया है। यूनिवर्सिटी के बाब-ए-सैयद पर छात्र सैयद कैफ हसन और मोहम्मद रैय्यान चार दिन से भूख हड़ताल बैठे हैं। 16 अगस्त देर रात दोनों छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने छात्रों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। इधर, छात्रों का कहना है कि जब तक कुलपति उनसे मिलने नहीं आएंगी हड़ताल जारी रहेगी।  
विज्ञापन


इंतजामिया के खिलाफ निकाला विरोध मार्च
17 अगस्त को एएमयू छात्रों ने इंतजामिया के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। यूनिवर्सिटी के मौलाना आजाद लाइब्रेरी से बाब-ए-सैयद तक विरोध मार्च निकला। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू में चल रहे गतिरोध पर जताई चिंता
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के अधिवक्ता व एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अहमद ने कुलपति को पत्र लिखकर परिसर में चल रहे गतिरोध पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ती जा रही है। इंतजामिया को चाहिए कि वह छात्रों के साथ संवाद शुरू करे और समस्याओं को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करे।                    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed