फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Health Department's silence on MLA's questions

अलीगढ़ः विधायक के सवालों पर स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी

Mon, 22 Nov 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Health Department's silence on MLA's questions
विधायक संजीव राजा। - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा के शहर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कमिशभनर से शिकायत तो कर रखी है। मगर स्वास्थ्य महकमे ने इन शिकायतों और सवालों पर चुप्पी साध रखी है। दो माह बीतने के बाद भी न तो इन सवालों पर जांच का कोई नतीजा सामने आया है और न जवाब ही मिला है। इसे लेकर महकमे में तमाम चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

विधायक संजीव राजा की ओर से एक दर्जन से अधिक सवाल खड़े करते हुए कमिशभनर को दो माह पहले शिकायत दी गई थी, जिसमें स्वास्थ्य महकमे में हो रही अनियमितताओं पर बिंदुवार एक सप्ताह में जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। इसमें कई ऐसे महत्वपूर्ण बिंदु हैं, जो खासे सुर्खियों में हैं। इनमें नौरंगाबाद पीएचसी की वैक्सीन नोएडा के अपार्टमेंट में पहुंचने का विषय, जिसमें विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत का मामला, कोविड के दौरान संविदा पर तैनात किए गए स्टाफ संबंधी विषय, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खरीद आदि के विषय महत्वपूर्ण हैं। विधायक की शिकायत पर कमिशभनर की ओर से सीएमओ को पत्र लिखकर एक सप्ताह में जांच के निर्देश दिए गए थे। सीएमओ ने भी इस मामले में अपने अधीन एसीएमओ डॉ.एसपी सिंह को जांच सौंप दी गई। मगर दो माह बीतने के बाद भी महकमे ने चुप्पी साध रखी है। इस पर तमाम चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

- मामले में एक दर्जन बिंदुओं में अनियमितताओं के चलते मेरे स्तर से कमिशभनर से शिकायत की गई थी। मगर अभी तक उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अब उनके द्वारा इस मामले में फिर से रिमाइंडर देने की तैयारी है। जरूरत हुई तो शासन स्तर पर भी विषय उठाए जाएंगे। - संजीव राजा, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि के अभाव में नहीं हो रहे नेत्र ऑपरेशन
विधायक की ओर से इसी माह में एक दूसरा पत्र कमिशभनर को भेजा गया है, जिसमें उल्लेख है कि शीत ऋतु में मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराना लोग उचित समझते हैं। मगर जिला अस्पताल में औषधियों की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। विधायक ने कहा है कि कई बार मांग पत्र भेजे जाने के बाद भी जिला अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दवाओं की आपूर्ति नहीं हुई है। अब चूंकि लोग लगातार ऑपरेशन के लिए पहुंच रहे हैं, मगर दवाएं न होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो रहे और लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। विधायक ने इस मामले में कमिशभनर से संज्ञान लेकर समाधान का अनुरोध किया है।
ये हैं विधायक के सवाल--
- कोविड में जनपद के किन अस्पतालों में कितनी मृत्यु, उनका ब्योरा क्या।
- प्रशासनिक कार्य में लगे डॉक्टर कब और कहां चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं।
- नौरंगाबाद सीएचसी की वैक्सीन नोएडा पहुंचने मामलें में क्या कार्रवाई हुई।
- कोविड में सीएचसी, पीएचसी पर तैनात किए गए स्टाफ की वर्तमान स्थिति।
- जेम पोर्टल के जरिये नियुक्त किए गए कर्मचारियों के नाम व उनकी योग्यता।
- ओटी तकनीशियन के पद पर हुए साक्षात्कार की सूचना कहां प्रसारित की गई।
- आरबीएसके में लगे आयुष डॉक्टरों की ड्यूटी में कब और कहां कैंप लगे हैं।
- रोगी कल्याण समितियों में कौन सदस्य हैं और उनकी बैठकों का क्या क्रम है।
- ऑक्सीजन कंसट्रेटर सीएचसी व पीएचसी पर रखना विचारणीय है या नहीं है।
- शहर विधानसभा क्षेत्र के 11 पीएचसी की विभिन्न बिंदुओं पर क्या स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed