फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Health ATM will be installed at Harduaganj, Atrauli and Khair CHC

अलीगढ़ः हरदुआगंज, अतरौली और खैर सीएचसी पर लगेगा हेल्थ एटीएम

Fri, 08 Oct 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Health ATM will be installed at Harduaganj, Atrauli and Khair CHC
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदुआगंज, अतरौली एवं खैर में हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निदेशक का पत्र मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तीन केंद्रों का चयन कर नाम भेज दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य भवन, लखनऊ के निदेशक ने हेल्थ एटीएम/ कियोस्क लगाने के लिए तीन केंद्रों के नाम मांगे थे। चयन में इस बात का ख्याल रखना था कि स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए सुगम मार्ग और इंटरनेट कनेक्टिविटी अच्छी हो। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या अच्छी हो। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि तीन केंद्रों का चयन कर सूची निदेशक के पास भेज दी गई है। चयन में मानकों का ध्यान रखा गया है। चयनित केंद्रों में हरदुआगंज, अतरौली एवं खैर सीएचसी शामिल हैं।
विज्ञापन

हेल्थ एटीएम से ये लाभ होगा
सीएचसी या पीएचसी पर हेल्थ एटीएम के माध्यम से मरीज खुद अपने स्वास्थ्य की जांच कर सकेंगे। ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और ऑक्सीजन के साथ करीब 59 तरह की जांच नि:शुल्क होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ एटीएम लगाए जा रहे है। मशीन के माध्यम से मेटाबोलिज्म, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मॉस, तापमान, ऑक्सीजन की मात्रा, वजन आदि की जांच हो सकती है। सीएमओ ने बताया कि अभी इससे संबंधित विस्तृत जानकारी आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed