फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Head constable injured in the accident dies

Aligarh News: हादसे में घायल हेड कांस्टेबल की मौत

Sun, 16 Mar 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Head constable injured in the accident dies
12 मार्च को सिकंदराबाद और गुलावटी के बीच सड़क हादसे में घायल यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल लेखराज (48) पुत्र श्रीराम निवासी जवां सिकंदरपुर की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। रात करीब करीब साढ़े आठ बजे राजकीय सम्मान के साथ गांव में उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन





हेड कांस्टेबल लेखराज हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ छावनी में तैनात थे। बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद में तैनाती के दौरान वहीं पर उन्होंने मकान बना लिया था और परिवार सहित रहने लगे थे। तीन वर्ष पहले हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ छावनी में वह तैनात हुए थे।
विज्ञापन




12 मार्च को बाइक से अपने घर सिकंदराबाद जा रहे थे। सिकंदराबाद और गुलावटी के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रात पौने दस बजे सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और तत्काल नोएडा के एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया था। जहां 14 मार्च की सुबह करीब दस बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन







पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव जवां सिकंदरपुर में राजकीय सम्मान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार हुआ। सीओ अभय पांडेय, एसओ जवां हेमेंद्र मावी, तहसीलदार कोल प्रवीण चौधरी, एसआई अमित कुमार ने अर्थी को कंधा दिया।बड़े पुत्र कपिल ने मुखाग्नि दी। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। पुत्री पूजा (22) बीए फाइनल, यशि (19) बीएससी द्वितीय वर्ष, पुत्र कपिल (17) इंटरमीडिएट और विवेक (14) हाईस्कूल में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed