{"_id":"57c5e5634f1c1bf47f2cb29b","slug":"he-added-that-the-meter-stopped-straight-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"माननीय का मीटर रुका तो जोड़ दी सीधे लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माननीय का मीटर रुका तो जोड़ दी सीधे लाइन
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के इंजीनियरों ने मांगा सामूहिक स्थानांतरण
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की महत्वाकांक्षी योजना प्रीपेड मीटरों में चौथे दिन भी करंट नहीं दौड़ा। इस प्रीपेड मीटरों के उपभोक्ताओं में सत्ताधारी पार्टी के आलाकमान के एक रिश्तेदार भी शामिल हैं। यह बात जब विभागीय अधिकारियों को पता लगी तो उन्होंने लाइन से सीधे कनेक्शन जोड़ दिया। अन्य उपभोक्ताओं ने जब इसके कारण और आधार जानना चाहा तो विभाग ने घोषणा कर दी कि जो भी प्रीपेड मीटर उपभोक्ता रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं, उनकी लाइन से बिजली जोड़ दी जाएगी और एक औसत चार्ज वसूल लिया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति कुछ शांत हुई है।
प्रीपेड मीटरों के साथ जुड़ने वाले बिजली उपभोक्ता इन दिनों बेहद कठिनाई का सामना कर रहे हैं। लाल डिग्गी स्थित कार्यालय में सर्वर ठप होने के कारण मीटर के कूपन का रिचार्ज नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारियों की दलील है कि प्रीपेड मीटर का काम देखने वाली कंपनी एचसीएल अपना सर्वर लखनऊ से नोएडा शिफ्ट कर रही है जिसके चलते यह स्थिति पैदा हुई है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।लेकिन माना जा रहा है कि यह स्थिति अभी कुछ दिन और बनी रह सकती है। सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों के साथ है जिन्होंने कामर्शियल उद्देश्य से प्रीपेड मीटर ले रखे हैं। रिचार्ज न होने की स्थिति में उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
फौरी तौर पर की है व्यवस्था
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर यूसी वर्मा कहते हैं कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए फौरी तौर पर समाधान यह किया है कि जब तक सर्वर ठीक से काम करना शुरू नहीं कर देता, तब तक ऐसे उपभोक्ताओं की सीधे लाइन से लाइट जोड़ दी जाएगी और उनसे इसके एवज में एक औसत शुल्क वसूल लिया जाएगा। उपभोक्ता इसके लिए अपने स्थानीय एसडीओ से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
शहर के पास एक अंधेरा मोहल्ला, मिथिलापुरी
अलीगढ़। शहर के पास एक अंधेरा मोहल्ला। यह किसी कहानी का शीर्षक नहीं बल्कि हकीकत को बयां करता एक वाक्य है। देवी के नगला के मोहल्ला मिथिलापुरी की यही कहानी है। अब यहां के लोगों ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर बिजली लाइन खींचने के संबंध में आवेदन किया है। यहां स्वर्णजयंती नगर बिजली घर से बिजली आपूर्ति होती है। मोहल्ले की रहने वालीं ममता शर्मा, अनारकली, लता देवी, कांति देवी, देवदत्त, पूनम शर्मा, सोमदत्त आदि ने पत्र में कहा है कि मिथिला पुरी में कई वर्षों से लोग यहां पर रहे रहे हैं। अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं। मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। यहां पर करीब 10-12 मकान ऐसे हैैं जिनको बने हुए 15-16 साल हो गए हैं लेकिन यहां पर अभी तक बिजली नहीं पहुंची है। इसके चलते रात को अंधेरा रहता है। चोरी की घटनाएं भी होती रहती हैं। पत्र में मांग की गई है कि जल्द से जल्द मोहल्ला मिथिलापुरी में लाइन खींच कर बिजली उपलब्ध करा दी जाए।
घर में जलता है एक बल्ब, बिल 25 हजार
अलीगढ़। बिजली विभाग की ओवर बिलिंग से परेशान लोगों की लंबी फेहरिस्त है। इनमें से ही एक हैं अकराबादा के गांव मानई के इंद्रपाल सिंह। इनके यहां सिर्फ एक बल्ब जलता है लेकिन उसके कुछ महीनों का बिल 25 हजार रुपये आया है। बिजली विभाग की मानमानी बिलिंग से परेशान होकर अब यह अपना कनेक्शन कटवाने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कनेक्शन कटवाने के लिए भी इन्हें भटकना पड़ रहा है। मानई निवासी इंद्रपाल सिंह ने सन 2006 में कनेक्शन लिया था। लेकिन बढ़ी हुई बिलिंग और झंझटों के चलते उनकी पुत्रवधु सरोज और एक रिश्तेदार तेज सिंह विभाग में कनेक्शन कटवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं।