{"_id":"6705535cd5b7ae53ad08c07a","slug":"hathras-youth-robbed-on-mathura-road-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रास्ते में मांगी लिफ्ट, फिर तमंचा दिखाकर लूट ली बाइक, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रास्ते में मांगी लिफ्ट, फिर तमंचा दिखाकर लूट ली बाइक, एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 08 Oct 2024 09:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2024 09:14 PM IST
सार
रतनेश गुप्ता रात में बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में एक युवक ने रतनेश से लिफ्ट मांग ली। पीछे बैठे युवक ने बाइक रोकने के लिए कहा। जैसे ही रतनेश ने बाइक रोकी, तभी उसका दूसरा साथी आ गया। दोनों ने रतनेश की कनपटी पर तमंचा रखकर बाइक और जेब में रखा मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित ओवरब्रिज के पास 7 अक्टूबर की रात बदमाशों ने लिफ्ट लेने के बाद तमंचा दिखाकर हाथरस के युवक से बाइक लूट ली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। उसकी निशानदेही पर बाइक को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के देवी नगर निवासी रतनेश गुप्ता नोएडा मेट्रो में नौकरी करते हैं। वे 7 अक्टूबर रात बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में एक युवक ने रतनेश से लिफ्ट मांग ली। मथुरा रोड स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही पीछे बैठे युवक ने बाइक रोकने के लिए कहा। जैसे ही रतनेश ने बाइक रोकी, तभी उसका दूसरा साथी आ गया। दोनों ने रतनेश की कनपटी पर तमंचा रखकर बाइक और जेब में रखा मोबाइल लूट लिया। विरोध पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी सुग्रीव शर्मा निवासी हटलपुर, इगलास को गिरफ्तार किया है। सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है, उसे जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन