फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Two candidates of Sadabad arrested for forgery in Inspector Recruitment examination

हाथरस : दरोगा भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा के आरोप में सादाबाद के दो अभ्यर्थी गिरफ्तार

Thu, 12 May 2022 09:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two candidates of Sadabad arrested for forgery in Inspector Recruitment examination
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा मामले में लखनऊ की महानगर पुलिस ने बुधवार की देर रात 14 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो अभ्यर्थी सादाबाद क्षेत्र के गांव के रहने वाले हैं।
प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें कुछ अभ्यर्थियों ने अनुचित साधनों का प्रयोग कर परीक्षा पास की। जांच में सामने आया कि ऑनलाइन परीक्षा में सॉल्वर भी बैठाए गए।
विज्ञापन

परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पुलिस लाइन बुलाया गया था। इसके बाद पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने एक अन्य केस महानगर थाने में दर्ज कराया था। इस मामले में बुधवार को महानगर पुलिस ने हाथरस के सादाबाद निवासी विजय कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी जंगला, नागेश पुत्र फूल सिंह निवासी गरीबा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए सभी आरोपित बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइंस अपने दस्तावेज के सत्यापन के लिए आए थे। इस दौरान ही भर्ती बोर्ड से जुड़े हुए लोगों ने सभी को पकड़कर महानगर पुलिस के हवाले कर दिया। महानगर पुलिस इस मामले में ऑनलाइन परीक्षा कराने वाले केंद्रों के संचालकों समेत अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इससे पहले दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल 18 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed