फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Truck collides with three cars and one auto, one dead

हाथरस : ट्रक ने तीन कार व एक ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 22 Feb 2022 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Truck collides with three cars and one auto, one dead
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

एटा रेलवे फाटक पर सोमवार की दोपहर एक बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन कारों व एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारें रेलवे फाटक के जाल में फंस गईं। वहीं, टक्कर से ऑटो आगे चल रही रोडवेज बस के पीछे घुस गया। इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। ऑटो में बैठे तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हाथरस भेज दिया गया।
सोमवार दोपहर एक बजे एटा रेलवे फाटक बंद हुआ दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फाटक खुलने के बाद एक ट्रक गलत दिशा से तेजी से आगे बढ़ा। अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहीं तीन कारों से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कारों के आगे का हिस्सा पिचक गया। इसके बाद ट्रक ने एक ऑटो में भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस टक्कर से ऑटो आगे चल रही रोडवेज बस के पीछे घुस गया और उसमें फंस गया। इससे ऑटो कई मीटर तक घिसटता चला गया। इस हादसे में ऑटो चालक अवनीश पुत्र रामजीलाल निवासी गांव कासिमपुर थाना निधौली कला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपनी बहन के यहां कोतवाली के गांव अल्लेपुर में आए हुए थे। ऑटो में सवार तीन यात्री घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें तत्काल हाथरस भेज दिया गया। ट्रक चालक भागना चाहा तो भीड़ ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी।

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा चालक को अपने हिरासत में ले लिया। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। ऑटो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed