{"_id":"634eec571c47f155e519f970","slug":"hathras-the-body-of-the-laborer-found-landing-in-the-puddle-mursan-news-ali3029579149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पोखर में उतराता मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पोखर में उतराता मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
हाथरस : गांव सुधिया की पोखर में शव मिलने के बाद लोगों से पूछताछ करती मुरसान पुलिस। संवाद
- फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव सुधिया में मंगलवार की सुबह एक गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पोखर में उतराता मिला। शव दिखने पर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर आकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया। उसकी शिनाख्त गांव के ही शाहिद पुत्र वारिस अली के रूप में हुई है।
शिनाख्त होने के बाद मृतक के परिजन आ गए। बताया जाता है कि शाहिद शराब का आदी था। वह कई बार पोखर में कूद चुका था। रविवार की शाम को भी यह शराब के नशे में पोखर में गया था, लेकिन बाद में उसे लोगों ने नहीं देखा। दो दिन से लापता होने के कारण शाहिद के परिजन उसे रिश्तेदारी और अन्य जगहों पर तलाश रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था।
परिजनों का कहना है कि शाहिद का झगड़ा उसकी पत्नी से हो गया था। इसके चलते पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। शाहिद व उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मुरसान कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि गांव सुधिया की पोखर में शाहिद का शव मिला था। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। संवाद