फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras sexual assault from sc st girl died in safdarjung hospital her condition bring tears to investigators statement recorded in several time

हाथरसः जीभ कटने के बाद भी दुष्कर्म पीड़िता की बयान दर्ज कराने की कोशिश देख छलक पड़े थे पुलिस वालों के आंसू

Tue, 29 Sep 2020 11:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 29 Sep 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras sexual assault from sc st girl died in safdarjung hospital her condition bring tears to investigators statement recorded in several time
कोतवाली चंदपा, हाथरस - फोटो : अमर उजाला

दरिंदों की हैवानियत का शिकार होने के बाद बीते दो हफ्तों से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हाथरस के चंदपा क्षेत्र की अनुसूचित जाति की बिटिया ने आज(29 सितंंबर) दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अंतिम सांस ली। पीड़िता 14 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई थी और सोमवार को हालत बिगड़ने के बाद उसे अलीगढ़ से सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


आरोपियोंं ने सिर्फ उस मासूम पीड़िता के साथ दुष्कर्म ही नहीं किया था बल्कि उसकी गर्दन भी तोड़ दी थी और जीभ भी काटी थी। इसके बाद पीड़िता के लिए पुलिस को अपना बयान देना आसान नहीं था। लेकिन बहादुर बिटिया ने हिम्मत नहीं हारी और पुलिस को आरोपियों के बारे में सबकुछ बताया। हमारी इस स्टोरी में जानिए कि जीभ कटने के बाद असहनीय दर्द में भी आखिर कैसे उसने पुलिस को अपना बयान दिया....
विज्ञापन
विज्ञापन


14 सितंबर की घटना के बाद 19 सितंबर को विवेचक जब पीड़िता का बयान दर्ज करने पहुंचे तो वह इस कदर दहशत और बेहोशी की हालत में थी कि अपने साथ हुई घटना की दास्तां बया नहीं कर सकी। 22 सितंबर को विवेचक ने दोबारा जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बयान दर्ज किए।

तब वह अपने साथ हुई दरिंदगी को बमुश्किल इशारों में बयां कर सकी। उसके बाद पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस तथ्य को खुद विवेचक/सीओ ने अपने उच्चाधिकारियों को भेजी दो पेज की रिपोर्ट में उजागर किया है।

चंदपा क्षेत्र में हुई इस घटना की विवेचना सीओ सादाबाद स्तर से की जा रही है। उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट भेजी है, जिसमें घटना के बाद विवेचना में अब तक क्या क्या किया गया। इस बात की जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 सितंबर की घटना के बाद बेटी को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसकी जीभ कटी थी और गर्दन भी टूटी थी। इस पर उसके बयान दर्ज करने 19 सितंबर को कार्यवाहक सीओ सादाबाद महिला आरक्षियों संग आए तो पीड़िता की हालत बहुत ठीक नहीं थी। उसकी हालत देख बयान दर्ज करने वाली टीम भी भावुक हो गई। बिटिया इशारों-इशारों में खुद पर हमले और दरिंदगी की बातें ही बता सकी। जिस पर हमले के साथ-साथ 20 सितंबर को छेड़खानी की धारा बढ़ाई गई।

फिर मौजूदा सीओ सादाबाद मामले में 21 सितंबर को बयान दर्ज करने पहुंचे तो उस समय भी परिवार ने बता दिया कि अभी बिटिया की हालत ठीक नहीं है। इस पर सीओ 22 सितंबर को फिर महिला आरक्षी संग पहुंचे, तब बेटी ने इशारों-इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां किया। तब जाकर मुकदमे में दुष्कर्म की धाराओं को बढ़ा कर चारों आरोपियों को जेल भेजा।

सोशल मीडिया पर पुलिस छेड़े है जवाबी वार

हाथरस कांड को लेकर बसपा अध्यक्ष मायावती के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी की जा रही हैं। इसके बाद से पुलिस भी जवाबी वार छेड़े है। हाथरस जिला पुलिस से लेकर आईजी रेंज तक अपने विभिन्न सोशल मीडिया एकाउंट्स की मदद से पोस्ट कर यह जानकारी दे रहे हैं कि इस मामले में चारों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। बिटिया के बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जा चुकी है। परिवार की सुरक्षा से लेकर हर तरह की मदद का पुलिस ध्यान रखे हुए है। आगे भी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed